{"_id":"6a6a64a13b10e6cc780ec01e","slug":"fazilnagar-diversion-removed-traffic-flow-back-to-normal-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-164763-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाजिलनगर : डायवर्जन हटा, अब सामान्य हुई रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाजिलनगर : डायवर्जन हटा, अब सामान्य हुई रफ्तार
विज्ञापन
बघौच मोड़ पर तैनात होमगार्ड।संवाद
- फोटो : Samvad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरवलिया बाजार। फाजिलनगर में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास पिछले कई दिनों से जाम, गड्ढों और अव्यवस्थित डायवर्जन के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लगातार खबरें प्रकाशित होने और सड़क दुर्घटनाओं के बाद बुधवार को निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग हरकत में आया।
महुअवा कांटा के पास से अस्थायी डायवर्जन हटाकर वाहनों के लिए मार्ग खोल दिया गया। निर्माण स्थल पर यातायात संचालन के लिए बघौच मोड़ पर दोनों छोर पर होमगार्ड की भी तैनाती की गई। इससे दिनभर वाहनों की आवाजाही पहले की तुलना में काफी सुचारु रही। सर्विस रोड पर बने गड्ढों को भरने के लिए पैचिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है।
गोरखपुर से कुशीनगर होते हुए गोपलगंज को जोड़ने वाले हाईवे पर फाजिलनगर कस्बे के बघौचघाट मोड़ के पास फ्लाईओवर का निर्माण चल रहा है। निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास लंबे समय से दोनों दिशाओं का यातायात एक ही लेन से संचालित किया जा रहा था। सड़क पर बने गड्ढों, भारी वाहनों की कतार और संकरे डायवर्जन के कारण रोजाना जाम लगता था। इसी बीच दो दिनों में दो दुर्घटनाओं के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे।
विज्ञापन
बुधवार को निर्माण स्थल के पास अस्थायी डायवर्जन समाप्त कर वाहनों को दक्षिणी दिशा की सर्विस लेन से सामान्य रूप से निकाला जाने लगा, जबकि गोरखपुर की ओर जाने वाले वाहन अपने निर्धारित मार्ग से गुजरते रहे। इसके चलते हाईवे पर यातायात का दबाव कम हुआ और जाम की स्थिति में राहत मिली। हालांकि, डायवर्जन हटने के बाद अब सर्विस लेन पर वाहनों का दबाव पहले की तुलना में बढ़ गया है।
सर्विस लेन में बने गहरे गड्ढों की मरम्मत का कार्य भी शुरू करा दिया गया है। निर्माण स्थल पर यातायात को नियंत्रित करने के लिए तैनात होमगार्ड के जवान दिनभर वाहनों का संचालन कराते रहे। इससे भारी और छोटे वाहनों की आवाजाही पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित रही। स्थानीय व्यापारियों ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार से राहत जरूर मिली है, लेकिन निर्माण कार्य पूरा होने तक सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन और सर्विस लेन के गड्ढों की तत्काल मरम्मत जरूरी है।

बघौच मोड़ पर तैनात होमगार्ड।संवाद- फोटो : Samvad