{"_id":"6a6a63b19bd750f6490f44bf","slug":"kushinagar-tops-open-rifle-and-pistol-shooting-competition-kushinagar-news-c-205-1-ksh1039-164746-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: ओपन रायफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में कुशीनगर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: ओपन रायफल व पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता में कुशीनगर अव्वल
Thu, 30 Jul 2026 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 30 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
मंसाछापर समाज कल्याण इंटर कॉलेज में आयोजित रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में सम्मानित होते विजेता टी
- फोटो : Archive
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के समाज कल्याण इंटर कॉलेज खेसिया मंसाछापर में आयोजित मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की ओपन रायफल व पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में बुधवार को कुशीनगर अव्वल रहा। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक और बालिका दोनों वर्गों में गोल्ड मेडल जीता। खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिता में देवरिया से 04 बालक व 02 बालिका तथा महराजगंज से 05 बालक व 05 बालिकाओं ने भाग लिया। गोरखपुर जिले से कोई प्रतिभागी शामिल नहीं हुआ। मेजबान कुशीनगर से ओपन रायफल और पिस्टल शूटिंग स्पर्धा में 05-05 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
ओपन रायफल शूटिंग बालक वर्ग में कुशीनगर की टीम ने 250 में से 144 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। महराजगंज 71 अंकों के साथ उपविजेता रहा। देवरिया को मात्र 04 अंक मिले। बालिका वर्ग में कुशीनगर ने 250 में से 116 अंक लेकर पहला स्थान हासिल किया। महराजगंज 60 अंक लेकर उपविजेता और देवरिया तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह पिस्टल स्पर्धा शूटिंग स्पर्धा के बालक व बालिका वर्ग में भी कुशीनगर विजेता और देवरिया उपविजेता रहा।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में खंड शिक्षा अधिकारी विशुनपुरा जयंत कुमार भारती और समाज कल्याण खेसिया के प्रबंधक व प्रिंसिपल नंद किशोर यादव की देखरेख में संपन्न हुई। आयोजन को सफल बनाने में नोडल शिक्षक जगनारायण गौड़, खेल व्यायाम शिक्षक बहादुर प्रसाद, अरस्तु यादव, संजय कुमार, मिथिलेश, रमेश और मनीष कुमार आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बीईओ जयंत कुमार भारती ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन के साथ ही शारीरिक व मानसिक विकास होता है। मंडलीय स्तर पर कुशीनगर के विद्यार्थियों का यह प्रदर्शन खेल शिक्षकों के मार्गदर्शन और बच्चों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इन होनहार खिलाड़ियों को आगे भी बेहतर अवसर दिए जाएंगे।