सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Crowds Swarm Agencies Amid Fears of Gas Shortage; Order Breaking Down

Kushinagar News: बाद में गैस नहीं मिलने की आशंका में एजेंसियों पर भीड़, बिगड़ रही व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Mar 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Crowds Swarm Agencies Amid Fears of Gas Shortage; Order Breaking Down
सेवरही में गैस लेने के लिए लगी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पडरौना। कहीं बाद में गैस सिलिंडर न मिले, इस डर से उपभोक्ता एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। घरेलू गैस की बुकिंग में वृद्धि से व्यवस्थाएं बिगड़ रही हैं। सोमवार को बंदी के बाद मंगलवार को गैस के लिए मारामारी रही। उपभोक्ता घंटों कतार में लगे रहे। दूसरी ओर आपूर्ति विभाग का दावा है कि गैस एजेंसियों पर रसोई गैस की कोई कमी नहीं है और पूरा स्टॉक है। इसके बावजूद उपभोक्ताओं की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें बुकिंग करने के घंटों बाद ओटीपी आने से गैस आपूर्ति में बाधा आ रही है। लोगों में गैस नहीं मिलने का डर बना हुआ है। यही कारण है कि गैस की बुकिंग दोगुनी हो गई है। पहले एजेंसियों पर रोजाना200-300 बुकिंग होती थी, जो अब 400 से 500 हो गया है। इसके कारण कई गैस कंपनियों के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर लोड बढ़ गया है। इससे उपभोक्ताओं को दिक्कतें आ रही हैं। इस वजह से लोग सीधे एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। वहीं, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एजेंसियों पर पुलिस तैनात की गई है। आपूर्ति विभाग के अनुसार, अगर उपभोक्ता पूर्व की तरह सामान्य रूप से बुकिंग करें, तो किसी को भी परेशानी नहीं होगी।
Trending Videos

0
जिले में संचालित 97 गैस एजेंसियों से बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति की जा रही है। सोमवार को बंदी के बाद मंगलवार को एजेंसियों पर उपभोक्ता लाइन में लगकर गैस ले रहे थे। नियंत्रण कक्ष से मिल रही सूचनाओं के आधार पर दौरा कर जायजा भी लिया जा रहा है। गैस की आपूर्ति पूरी करने के लिए मिल रहे निर्देशों का अनुपालन कराया जा रहा है। -कृष्ण गोपाल पांडेय, डीएसओ, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

0
उपभोक्ता बोले:-
तीन घंटे से कतार में खड़े हैं। पहले बुकिंग कराने के लिए घंटों का समय लग रहा है तो फिर सिलिंडर लेने में पसीना छूट रहा है। एजेंसियों पर व्यवस्था बिगड़ रही है। घरेलू गैस की आपूर्ति बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि उपभोक्ता बिना गैस के न लौटें। -अंगद कुशवाहा, निवासी चरगहां
0
घर में लगा सिलिंडर अभी चल रहा है, लेकिन बाद में गैस नहीं मिलने की आशंका में गैस एजेंसी पर आया हूं। गैस खत्म हो गई तो परेशानी बढ़ जाएगी। इसलिए गैस रहते ही एजेंसी पर सुबह से ही लाइन में खड़ा हूं। मेरा नंबर 200 पर है। गैस मिलने की पूरी उम्मीद है। -मनीष जायसवाल, विजयपुर
0
घर में सिलिंडर चल रहा है लेकिन दूसरा भरवाना जरूरी है। बाद में कहीं गैस न मिले, इसलिए पर्ची कटवाने के लिए एजेंसी पर आया हूं। घर में अतिरिक्त रिफिल गैस सिलिंडर होना जरूरी है, ताकि कोई परेशानी न होने पाए। -श्रवण गुप्ता, सुभाष चौक,पडरौना
0
घर में गैस सिलिंडर खत्म हो गया तो समस्या विकट हो जाएगी, इसलिए पहले ही गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए खड़ा हूं। गाड़ी आई है, लेकिन यहां पहले से 450 उपभोक्ताओं की लाइन लगी हुई। गैस मिलेगी या नहीं, यह असमंजस बना हुआ है। - लालजी वर्मा, राजपूत कॉलोनी, पडरौना
0
घरेलू गैस के लिए लगी रही 500 उपभोक्ताओं की कतार
तमकुहीरोड। सेवरही के कालेज रोड स्थित गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की मंगलवार को काफी भीड़ रही, यहां भोर से ही गैस के लिए लोगों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। कुछ समय बाद ही यहां करीब 500 लोग गैस के लिए पहुंच गए और लंबी लाइन लग गई। गाड़ी पहुंचने पर गैस का वितरण शुरू हुआ तो कतार में लगे उपभोक्ता परेशान दिखाई दिए। उन्हें गैस मिलने के लेकर चिंता दिखाई दे रही थी।
0
उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया वैकल्पिक व्यवस्था
पडरौना। डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय ने मंगलवार को बताया कि शहीद जेके त्रिपाठी एचपी गैस एजेंसी पर कार्रवाई चल रही है। इसलिए यहां के सभी उपभोक्ता अपनी बुकिंग के सापेक्ष सिलिंडर की आपूर्ति मंगल सेठ एचपी गैस ग्रामीण वितरक, जंगल पचरूखिया से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसी तरह की दिक्कत होने पर वितरक को अवगत कराने की अपील की है, ताकि समय रहते उसे दूर कर गैस की आपूर्ति की जा सके।
0

सेवरही में गैस लेने के लिए लगी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

सेवरही में गैस लेने के लिए लगी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

सेवरही में गैस लेने के लिए लगी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

सेवरही में गैस लेने के लिए लगी भीड़।स्रोत-सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed