सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Errors in the evaluation of answer sheets will carry severe consequences; those responsible for errors will be debarred for three years.

Kushinagar News: कॉपियों के मूल्यांकन में गलती पड़ेगी भारी, त्रुटि पर तीन साल के लिए होंगे डिबार

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Errors in the evaluation of answer sheets will carry severe consequences; those responsible for errors will be debarred for three years.
एचआर इंटर कॉलेज में बोर्ड उत्तर पु​स्तिकाओं के मूल्याकंन के प्र​शिक्षण में मौजूद परीक्षक- स्रोत
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू होगा। जिले में इसके लिए दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां 3,69,000 उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1785 परीक्षक, डिप्टी हेड लगाए गए हैं। इन सभी काे मंगलवार को मूल्यांकन केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
Trending Videos

मूल्यांकन केंद्र राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद पर आयोजित प्रशिक्षण में डीआईओएस हरिशचंद नाथ ने कहा कि यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने 15 मार्च को पत्र जारी किया है, जिसमें सभी मूल्यांकन केंद्रों के उप नियंत्रकों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि कॉपियों के मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह गोपनीय, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और वेब काॅस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी। मूल्यांकन के दौरान 2 प्रतिशत तक त्रुटि मिलने पर परीक्षक को 3 साल के लिए डिबार करने के साथ ही मानदेय का 85 प्रतिशत तक कटौती की जाएगी, जबकि एक प्रतिशत त्रुटि पर मानदेय में 50 प्रतिशत कटौती और 0.5 प्रतिशत त्रुटि पर 25 प्रतिशत कटौती की जाएगी।
उन्होंने कहा कि केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पुलिस की तैनाती की गई है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन में विशेष ध्यान रखा जाएगा कि कोई भी प्रश्न अमूल्यांकित न रह जाए और किसी उत्तर का गलत मूल्यांकन न हो।
डीआईओएस ने बताया कि मूल्यांकन कार्य एक अप्रैल तक चलेगा और इसके लिए यह प्रशिक्षण दिया गया है। परीक्षक पूरी तैयारी के साथ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे।
00000000000000
1785 परीक्षक करेंगे 3,69,000 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
संतकबीरनगर। बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन बुधवार से शुरू होगा। इसके लिए जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बने हैं, जिसमें एचआर इंटर कॉलेज और राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शामिल है। मूल्यांकन के लिए कुल 1785 और डिप्टी हेड लगाए गए हैं। इसमें जीजीआईसी में इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 472 परीक्षक और 53 डिप्टी हेड लगाए गए हैं।
इसके साथ ही एचआर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1143 परीक्षक और 117 डिप्टी हेड लगाए गए है। दोनों केंद्रों पर 3,69,000 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होनी है। इसमें इंटरमीडिएट की 1,34,000 और हाईस्कूल की 2,35,000 उत्तर पुस्तिकाएं शामिल है। प्रत्येक दिन 50 हाईस्कूल और 45 इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच करनी होगी। अंकेक्षक प्रतिदिन अपनी रिपोर्ट उपनियंत्रक और जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजेंगे। हर दिन कम से कम 15 कॉपियों का पुनः मूल्यांकन होगा।
मूल्यांकन केंद्र के अंदर किसी भी शिक्षक को मोबाइल फोन ले जाने पर पाबंदी होगी। हाईस्कूल में 70 नंबर के पूर्णांक हैं। इनमें 20 नंबर ओएमआर सीट की जबकि 50 नंबर उत्तर पुस्तिका में लिखे शब्दों के आधार पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed