सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Mirzapur and Gorakhpur teams in the next round

Kushinagar News: मिर्जापुर और गोरखपुर की टीम अगले दौर में

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Wed, 18 Mar 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Mirzapur and Gorakhpur teams in the next round
विज्ञापन
पडरौना। जिला स्टेडियम में चार दिवसीय ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर वर्ग पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को चार मैच खेले गए। पहला और तीसरा मैच ड्रा हो गया। शेष दो मैच के परिणाम घोषित किए गए। अपने मुकाबले जीतकर मिर्जापुर और गोरखपुर की टीम अगले दौर में पहुंच गई। प्रतियोगिता का फाइलन मैच 20 मार्च को खेला जाएगा।
Trending Videos

दूसरे दिन के पहले मुकाबले में बस्ती व भदोही की टीमें आमने-सामने हुईं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अंत तक दोनों टीम के खिलाड़ी एक-दूसरे पर गोल नहीं कर सके। मैच ड्रा घोषित कर दिया गया। इसके बाद आजमगढ़ व मिर्जापुर की टीम के बीच मुकाबला हुआ। मिर्जापुर की टीम 1-2 गोल के अंतर से विजेता घोषित हुई। आजमगढ़ टीम के रोहन ने 8वें मिनट में गोल किया, जबकि मिर्जापुर के आजाद राव ने 49वें मिनट व आकाश यादव ने 50वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाकर जीत दिला दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मैच गाजीपुर व मऊ की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीम के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का परिचय दिया। गाजीपुर के अनुराग सिंह ने 35वें मिनट में गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके कुछ ही समय बाद मऊ के कृष्णा यादव ने गोल दाग कर टीम को बराबरी पर ला दिया। इस प्रकार तीसरा मैच ड्रा हो गया। चौथा मैच गोरखपुर व महराजगंज के बीच मैच खेला गया। गोरखपुर के संदीप ने 20वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिला दी।
बुधवार को स्टेडियम में पांच मैच खेले जाएंगे। इसमें कुशीनगर व भदोही, मऊ व आजमगढ़, मिर्जापुर व गाजीपुर, गोरखपुर व देवरिया और महराजगंज व देवरिया के खिलाड़ी आमने सामने होंगे।
इसके पहले डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी, जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार, फुटबाल संघ के सचिव संजय रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच प्रारंभ कराया। अंत में क्रीड़ाधिकारी रवि कुमार निषाद ने अतिथियों के प्रति आभार जताया। वीएस पांडेय, मनोज तिवारी, हीरालाल निषाद, तुलसी कुमार, मुस्किम अली, मुकेश गुप्ता, इशांत कुमार, अजय यादव, संजय पटेल, धीरज पटेल, अशोक सिंह, संजय रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस दौरान जिला व्यायाम शिक्षक अनिल मिश्रा, राजेंद्र सिंह राजू, सूरज कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, पंकज कुमार यादव, पंकज, दुर्गावती, ममता भारती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed