{"_id":"6a763f37188ea45c9303c692","slug":"police-investigation-takes-a-new-turn-name-of-another-youth-from-the-village-emerges-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-165318-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श हत्याकांड : पुलिस जांच की दिशा बदली, गांव के दूसरे युवक का सामने आया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श हत्याकांड : पुलिस जांच की दिशा बदली, गांव के दूसरे युवक का सामने आया नाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमकुहीराज। आदर्श हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस की जांच की दिशा बदल गई हैं। जांच में गांव के दूसरे युवक का नाम सामने आया है।
पुलिस की जांच में परिजन के आरोपों के मद्देनजर साक्ष्य नहीं मिले हैं। नामजद आरोपियों में से कुछ आरोपियों की घटनास्थल पर मौजूदगी के लोकेशन मिले हैं जबकि गांव के दूसरे गुट के युवकों की सटीक मुखबिरी से आदर्श की चाकू घोंपकर हत्या की गई थी। इसमें गांव के दूसरे युवक का नाम सामने आया है। तीन दिन के प्रयास के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।
शुक्रवार को पुलिस ने नामजद व गांव के दूसरे युवक से घंटों पूछताछ करने के बाद पीड़ित परिजन को बुलाया। आदर्श के परिजन और आरोपियों को आमने सामने बैठाकर घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी परिजन को दी। हालांकि पुलिस जांच का हवाला दे आधिकारिक तौर पर कुछ भी बताने से परहेज कर रही है।
बता दें कि तमकुहीराज थाना क्षेत्र के चखनी खास निवासी 14 वर्षीय आदर्श चौहान की बीते शनिवार की रात गांव के बाहर स्थित पेट्रोल पंप के समीप चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने गांव के ही प्रदीप मिश्रा, सागर, ऋतिक, रोहित, राजा और उनके चार अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। परिजन का आरोप है कि आरोपियों का गिरोह आदर्श को विद्यालय जाने और लौटने के समय परेशान करता था और रुपये की मांग करता था। मना के करने के बाद आदर्श से आरोपियों का विवाद भी होता था। सूत्रों के मुताबिक, नामजद आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले जांच आगे बढ़ाई तो हत्याकांड में दूसरे गिरोह के युवकों की संलिप्तता सामने आई। इसके बाद पुलिस की जांच की दिशा बदल गई और संदिग्ध आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर के अलावा बिहार के गोपालगंज, सिवान,छपरा, पटना तक दबिश दी।
विज्ञापन
जांच में परिजन के आरोपों के मद्देनजर साक्ष्य नहीं मिले जबकि हत्याकांड को गांव में सक्रिय दूसरे गिरोह के युवकों ने अंजाम दिया और मौके से भाग निकले। इनके खिलाफ जांच टीम को अहम इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं। कुछ नामजद आरोपियों के आदर्श के घायल होने के बाद मौके पर पहुंचने के साक्ष्य मिलें हैं। पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि गांव में युवकों के कई गिरोह सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। गिरोह से जुड़े सदस्य सूचना मिलने के तत्काल बाद मौके पर पहुंचते रहे हैं।
सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया पुलिस की टीमें मामले की जांच कर रही हैं। जांच पूरी होते ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।