{"_id":"6a763f17f94eeea7b407c315","slug":"salman-arrested-for-posting-a-photo-with-a-pakistani-flag-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-165340-2026-08-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पाकिस्तानी झंडे के साथ पोस्ट की थी स्टोरी, आरोपी सलमान अली गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पाकिस्तानी झंडे के साथ पोस्ट की थी स्टोरी, आरोपी सलमान अली गिरफ्तार
Sat, 08 Aug 2026 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:54 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पुलिस के संज्ञान में एक पोस्ट आया। इसमें एक युवक पाकिस्तानी झंडे के साथ अपनी फोटो की स्टोरी लगाए हुए था। मामला राष्ट्र की गरिमा और स्थानीय शांति व्यवस्था से जुड़ा होने के चलते तरयासुजान पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी झंडे के साथ तस्वीर लगाकर स्टोरी शेयर करने के मामले में तरयासुजान थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पुलिस के संज्ञान में एक पोस्ट आया। इसमें एक युवक पाकिस्तानी झंडे के साथ अपनी फोटो की स्टोरी लगाए हुए था। मामला राष्ट्र की गरिमा और स्थानीय शांति व्यवस्था से जुड़ा होने के चलते तरयासुजान पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
सोशल मीडिया गतिविधियों और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान सलमान अली निवासी बांकखास, थाना तरयासुजान के रूप में की। पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी सलमान अली को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
पुलिस प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक, भड़काऊ व शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाली पोस्ट शेयर करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।