फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Saryu River nears danger mark in Bhagalpur.

Kushinagar News: भागलपुर में खतरे के निशान के करीब पहुंची सरयू नदी

Sun, 09 Aug 2026 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Aug 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Saryu River nears danger mark in Bhagalpur.
भागलपुर बढ़ता सरयू का जलस्तर
भागलपुर। सरयू नदी शनिवार शाम को खतरे के निशान के करीब पहुंच गई। नदी सिर्फ 11 सेमी नीचे है। इसी तरह जलस्तर में वृद्धि होती रही तो रात में नदी खतरे के निशान को पार कर सकती है।
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग से मिली सूचना के अनुसार शुक्रवार को कई बैराजों से पानी डिस्चार्ज किए गए हैं। उत्तराखंड और नेपाल में भारी बारिश हो रही है। इससे नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है। प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से शाम तक धीमी गति से बढ़ने वाली नदी के जलस्तर में आचानक रात में तेजी आ गया और एक सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव होने लगा।
शनिवार की शाम चार बजे नदी का जलस्तर गेज पर 63.90 मीटर रिकाॅर्ड किया गया। 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 17 सेमी की वृद्धि हुई है।
आयोग ने अगले 24 घंटे के दौरान नदी के जलस्तर में वृद्धि का अनुमान लगाया है। प्रशासन ने भागलपुर बीजीएम इंटर काॅलेज, जूनियर हाईस्कूल मईल, हाईस्कूल तेलिया कला, प्राथमिक विद्यालय बढ़ौना में बाढ़ राहत चौकी स्थापित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जल आयोग तुर्तीपार के जेई राजेश राव ने बताया कि पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश और बैराजों से पानी छोड़े जाने से जलस्तर में वृद्धि हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed