फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Women belonging to self-help groups will receive the benefits of the Eligible Household scheme.

Kushinagar News: समूह की महिलाओं को मिलेगा पात्र गृहस्थी योजना का लाभ

Sat, 08 Aug 2026 01:56 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Women belonging to self-help groups will receive the benefits of the Eligible Household scheme.
सुकरौली (कुशीनगर)। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पात्र गृहस्थी योजना से जोड़ने की तैयारी तेज हो गई है। इसको लेकर शुक्रवार को सुकरौली ब्लॉक सभागार में एनआरएलएम, पूर्ति विभाग और ब्लॉक प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि सुकरौली ब्लॉक क्षेत्र में समूहों से जुड़ी करीब 40 हजार महिलाओं को पात्र गृहस्थी योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें लगभग आठ हजार महिलाएं नगरीय क्षेत्र की हैं, जो योजना के दायरे में शामिल नहीं होंगी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र की करीब 32 हजार महिलाओं को योजना से जोड़ने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पात्र गृहस्थी योजना से जुड़ने के बाद महिलाओं को खाद्य एवं रसद विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाएं गांवों में सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करेंगी। बैठक में बताया गया कि जिले में एनआरएलएम के तहत कुल चार लाख महिलाओं को समूहों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है। इनमें तीन लाख ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को पात्र गृहस्थी योजना से जोड़ा जाना है, जबकि करीब एक लाख नगरीय क्षेत्र की महिलाएं इस प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगी। अधिकारियों का कहना है कि समूह की महिलाओं को योजना से जोड़ने से सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामीण स्तर पर महिलाओं की भागीदारी और मजबूत होगी। बीएमएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि सुकरौली ब्लॉक में समूह से जुड़ी 40 हजार महिलाओं को पात्र गृहस्थी योजना से जोड़ने का लक्ष्य है। नगरीय क्षेत्र की आठ हजार महिलाओं को छोड़कर ग्रामीण क्षेत्र की 32 हजार महिलाओं को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसमें पूर्ति विभाग की भी सक्रिय सहभागिता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed