{"_id":"6a763f6635d7cc232901bfda","slug":"panchayat-bhawan-lock-broken-file-missing-ahead-of-lokpal-report-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-165309-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: लोकपाल की रिपोर्ट से पहले पंचायत भवन का ताला टूटा, फाइल गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: लोकपाल की रिपोर्ट से पहले पंचायत भवन का ताला टूटा, फाइल गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पकड़ियार बाजार। नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के मठिया आलम ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में कथित अनियमितता की शिकायत के बीच पंचायत भवन का ताला तोड़कर फाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। जिला लोकपाल की ओर से विकास कार्यों से जुड़े अभिलेख तलब किए जाने के बाद हुई इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
गांव निवासी संतराज कुशवाहा करीब एक वर्ष से मनरेगा, राज्य वित्त और अन्य मदों से कराए गए कच्चे-पक्के निर्माण कार्यों में अनियमितता और बिना कार्य कराए भुगतान किए जाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। उनकी शिकायत पर अब तक तीन बार जांच टीमें जांच कर चुकी हैं। पिछले माह जिला गन्ना अधिकारी ने भी शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंचकर स्थलीय जांच की थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच के दौरान कई कार्यों का सत्यापन किया गया लेकिन कुछ कार्य मौके पर नहीं मिले। उन्होंने बताया कि जिस स्थान पर खड़ंजा निर्माण दर्शाया गया था वहां खड़ंजा नहीं मिला। अन्य कार्यों से संबंधित अभिलेख मांगे जाने पर प्रधान और ग्राम सचिव की ओर से फाइलें ब्लॉक कार्यालय में होने की बात कही गई थी। इससे जांच पूरी नहीं हो सकी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने जिला लोकपाल के समक्ष अपील की। लोकपाल अधिकारी ने ग्राम सचिव को सभी विकास कार्यों से संबंधित अभिलेखों के साथ उपस्थित होने का निर्देश दिया था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसी बीच बृहस्पतिवार रात पंचायत भवन का ताला तोड़कर फाइलें चोरी कर ली गईं। संतराज कुशवाहा ने आरोप लगाया कि जांच और कार्रवाई से बचने के लिए फाइल चोरी की कहानी बनाई जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पूर्व में प्रधान और सचिव खुद अभिलेख ब्लॉक कार्यालय में होने की बात कह चुके हैं तो पंचायत भवन से फाइल चोरी होने की बात कैसे सामने आई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान चंद्रिका कुशवाहा ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सूचना पर पंचायत भवन में चोरी की जानकारी हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई है और थाने में तहरीर देने की प्रक्रिया चल रही है। शिकायतकर्ता के आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है।