{"_id":"6a777aa17bab51fddb0e3007","slug":"river-rises-40-cm-above-the-danger-mark-kushinagar-news-c-208-1-sgkp1013-188755-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर पहुंची नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खतरे के निशान से 40 सेमी ऊपर पहुंची नदी
Sun, 09 Aug 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sun, 09 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
बरहज में सरयू के जलस्तर में बेतहाशा वृद्धि के कारण डूबी थाना घाट की सीढि़यां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। सरयू नदी खतरे के निशान 66.50 से 40 सेमी ऊपर 66.90 मीटर पर बहने लगी है। नदी के पानी से थाना घाट की पक्की सीढि़यां डूब गई हैं।
24 घंटे में नदी के जलस्तर में 85 सेमी की बेतहाशा वृद्धि से तटवर्ती ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ीं गई हैं। सरयू के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है।
करीब एक पखवाड़े से सरयू का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। 24 घंटे नदी के जलस्तर में 85 सेमी की बढ़त दर्ज की गई है। सरयू के अलावा राप्ती भी उफान पर है। राप्ती का जलस्तर भी 67.35 मीटर तक पहुंच गया है।
सरयू और राप्ती नदी का पानी गोरखपुर जनपद के विस्थापित कोलखास गांव के पास पहुंच गया है। वहीं भदिला प्रथम गांव के चारों ओर पानी और बढ़ गया है। यहां के लोगों की आवाजाही नाव से हो रही है। नदी का पानी कटइलवा-कपरवार संगम तट के अलावा नवीन तटबंधों पर दबाव बनाने लगा है।
विज्ञापन
परसियां-विशुनपुर देवार में नदी मऊ जनपद के बिनटोलिया तक, जबकि पीडब्ल्यूडी बांध तक पहुंच गई है। दियारा के ओमप्रकाश यादव, रमाशंकर यादव, मंजनाथ यादव, संजय कुमार, मोदी आदि का कहना है कि सरयू के जलस्तर में इसी तरह वृद्धि होती रही तो जल्द ही नदी का पानी कुछ मजरों तक पहुंच जाएगा। बाढ़ की संभावना को लेकर भरटोला और दसरसरिया के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
तटवर्ती ग्रामीणों को कहना है कि प्रशासन साल भर बाढ़ से बचाव की तैयारी नदियों का पानी बढ़ने पर उसकी तैयारी धरी रह जाती है।