फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Uproar at medical college over referral of a child

Kushinagar News: बच्चे को रेफर करने पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा

Sun, 09 Aug 2026 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 09 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Uproar at medical college over referral of a child
मेडिकल कालेज के पीआईसीयू में हंगामा की सूचना पर पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कॉलेज के पीआईसीयू में भर्ती बच्चे को गोरखपुर रेफर करने पर शनिवार को परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। करीब 30 मिनट तक पीआईसीयू के बाहर गहमागहमी बनी रही।
पुलिस ने परिवार वालों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिवार वालों ने डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि जब हालत बिगड़ गई तो रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी प्रेम कुमार चौहान के पुत्र आर्यन चौहान (एक वर्ष) की तबीयत खराब होने पर उसे पीआईसीयू में शुक्रवार को भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर करीब एक बजे डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में इलाज कराने की सलाह परिवार वालों को दी।

यह बात सुनते ही बच्चे के पिता प्रेम कुमार चौहान और अन्य परिवार वाले भड़क गए। उन्होंने कहा कि बच्चे को देवरिया के निजी अस्पताल में इलाज कराने ले जाएंगे।
सीएमएस डाॅ. एचके मिश्र ने बताया कि पीआईसीयू में किसी प्रकार के हंगामा की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed