सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Winners of the Quiz Competition Awarded

Kushinagar News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता किए गए पुरस्कृत

संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 14 Apr 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Winners of the Quiz Competition Awarded
छितौनी इंटर कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं के साथ प्रधानाचार्य आकाश सिं
विज्ञापन
छितौनी। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को छितौनी इंटर कॉलेज में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
Trending Videos

कॉलेज के प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने कहा कि डॉ. आंबेडकर समानता और न्याय के प्रतीक थे। उन्होंने समाज में समानता स्थापित करने के लिए अथक प्रयास किए। वे एक महान न्यायविद, अर्थशास्त्री और सामाजिक कार्यकर्ता थे, जिन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री के रूप में भी कार्य किया। इसके बाद हुए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में अर्चना गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पिंकी साहनी द्वितीय और प्रियंका साहनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिमरन एवं खुशी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वहीं जूनियर वर्ग में लक्ष्मीना यादव ने प्रथम, आयुष प्रजापति ने द्वितीय तथा बालकरन ने तृतीय स्थान हासिल किया। खुशी कुशवाहा व मो. अरमान को सांत्वना पुरस्कृत किया गया।
इस दौरान सुशील कुमार, आदर्श तिवारी, शिवेंद्र प्रकाश, विजय कुशवाहा, दिनेश यादव, उपेंद्र गुप्ता, विवेकानंद यादव, यादवेंद्र पटेल, निधि गुप्ता, नीतीश गुप्ता, पूजा यादव, रीना देवी, रीमा चौधरी, रिपिका, रोशनी शर्मा, अंजली कांडू, शीतल कुशवाहा, बिदुर जायसवाल, प्रमोद सिंह, जितेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed