फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   58 species of mushrooms discovered in Dudhwa, one species found glowing in the dark

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में खोजीं मशरूम की 58 प्रजातियां, अंधेरे में चमकती मिली एक प्रजाति

Fri, 17 Jul 2026 12:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
58 species of mushrooms discovered in Dudhwa, one species found glowing in the dark
दुधवा की धरती पर उगा चमकीला मशरूम। स्रोत : वन विभाग
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध जैव विविधता से मालामाल दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में जीव विज्ञानियों ने मशरूम की 58 प्रजातियों की खोज की है। इनमें सलूकापुर समेत अन्य स्थानों पर अंधेरे में चमकने वाले फिलोबोलेटस मैनिपुलारिस जैवप्रकाशित मशरूम की भी पहचान की गई है। वैज्ञानिक अध्ययन में खोजी गई 58 प्रजातियों में सिर्फ चार को खाने योग्य बताया गया है।
विज्ञापन

दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच राजामोहन ने बताया कि पार्क के जीव विज्ञानी विपिन सैनी, अपूर्व गुप्ता और डिप्टी रेंजर सुरेंद्र कुमार बारिश के दिनों में जंगल में प्राकृतिक रूप से उगने वाले मशरूम की खोज कर रहे थे। इस दौरान सलूकापुर समेत अन्य स्थानों पर अंधेरे में चमकने वाला मशरूम दिखाई दिया। कई दिनों तक गहराई से छानबीन करने पर इसकी पहचान फिलोबोलेटस मैनिपुलारिस जैवप्रकाशित मशरूम प्रजाति के रूप में की गई।
विज्ञापन

इनकी कोशिकाओं में होने वाली रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण यह प्रजाति रात में चमकती है। फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि अधिकतर चमकने वाले मशरूम जहरीले होते हैं। जंगल में प्राकृतिक रूप से निकलने वाले मशरूम के वैज्ञानिक अध्ययन में सामने आया कि जीव विज्ञानियों की खोज में मिली 58 प्रजातियों में सिर्फ चार खाने योग्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यही कारण है कि जंगल में स्वच्छंद विचरण करने वाले शाकाहारी वन्यजीव केवल गैर-जहरीले मशरूम खोजकर उन्हें बड़े चाव से खाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed