फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Santosh DJ in finals with Saad-Jitendra partnership

Lakhimpur Kheri News: साद-जितेंद्र की साझेदारी से संतोष डीजे फाइनल में

Fri, 17 Jul 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Santosh DJ in finals with Saad-Jitendra partnership
तिकुनिया। तिकुनिया प्रीमियर लीग क्रिकेट नाइट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में संतोष डीजे ने सदर इलेवन को 29 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बुधवार रात टॉस जीतकर संतोष डीजे ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पावर प्ले में टीम ने शून्य पर दो विकेट गंवा दिए। छोटी-छोटी साझेदारियों से बल्लेबाज सम्मानजनक स्कोर की ओर बढ़े। सातवें विकेट के लिए साद और जितेंद्र ने 34 रन की साझेदारी की। इस दौरान सदर इलेवन के गेंदबाज सचिन के एक ओवर में साद के दो व जितेंद्र के दो छक्कों व चौकों की मदद से 31 रन बने। संतोष डीजे ने आठ विकेट पर 107 रन बनाए। सदर इलेवन के अफजल ने तीन विकेट लिए।

जवाब में सदर इलेवन की शुरुआत धीमी रही। रवि और अभिषेक ने पहले विकेट के लिए 41 रन जोड़े, लेकिन टीम सीमित ओवरों में 77 रन ही बना सकी। अच्छी बल्लेबाजी के लिए साद को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में मनोज निषाद और अमित गुप्ता ने अंपायरिंग, साहिल ने स्कोरिंग और अमन शर्मा व कुलदीप शर्मा ने कमेंट्री की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed