{"_id":"6a592c1cfb12896c9f003344","slug":"smuggled-goods-found-in-a-truck-full-of-pulses-going-from-ghaziabad-to-nepal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-180021-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गाजियाबाद से नेपाल जा रहे दाल से भरे ट्रक में निकला तस्करी का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गाजियाबाद से नेपाल जा रहे दाल से भरे ट्रक में निकला तस्करी का माल
Fri, 17 Jul 2026 12:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
गौरीफंटा कस्टम द्वारा पकड़ा गया ट्रक। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीफंटा (खीरी)। भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा में कस्टम विभाग ने दाल से लदे ट्रक में छिपाकर नेपाल ले जाया जा रहा करीब 57 लाख रुपये का माल पकड़कर ट्रक जब्त कर लिया। गाजियाबाद से काठमांडो जा रहे ट्रक को कस्टम क्लीयरेंस के दौरान शक होने पर खुलवाकर जांच की गई तो दाल के बोरों के नीचे माल छिपा मिला।
कस्टम अधिकारी अमर उपाध्याय ने बताया कि दिल्ली के अलीपुर स्थित शिव शक्ति ट्रांसपोर्ट का ट्रक आरजे 11 जीसी 2105 गाजियाबाद से चना दाल लेकर नेपाल की भाग्य लक्ष्मी ट्रेडर्स के लिए निकला था। मुखबिर की सूचना पर कस्टम विभाग ने बॉर्डर पर ट्रक रोककर देर रात तक अनलोडिंग कराई।
तलाशी में ट्रक से 18 क्विंटल चना दाल के साथ 19.5 क्विंटल काली मिर्च, 216 मिक्सर, 980 बीबकॉक (पानी के नल का वाॅल्व) और बड़ी मात्रा में शर्ट व पैंट पीस बरामद हुए। इन सामानों का कोई वैध बिल या प्रपत्र नहीं मिला।
विज्ञापन
विभाग ने काली मिर्च, दाल, कपड़े, हार्डवेयर के सामान और ट्रक की कुल कीमत मिलाकर करीब 57 लाख रुपये का सीजर बनाया है।
बरामदगी के बाद बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नेपाल जाने वाले ट्रकों की भौतिक जांच न के बराबर होती है और तिरपाल से ढके ट्रकों को केवल कागजों के आधार पर पास कर दिया जाता है।