फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Body of a boy found in a river, fear of crocodile attack

Lakhimpur Kheri News: नदी में मिला बालक का शव मगरमच्छ के हमले की आशंका

Fri, 17 Jul 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Jul 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Body of a boy found in a river, fear of crocodile attack
लापता किशोर के बारे में बच्चे से जानकारी करते अधिकारी। संवाद
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के सकेथू पुल के पास चौका नदी में बुधवार को डूबे ग्राम रौलिया निवासी अनिकेत (12) पुत्र रमेश का क्षत-विक्षत शव बृहस्पतिवार देर शाम मिल गया। शव का केवल सिर और धड़ का ऊपरी हिस्सा मिला है, जिससे मगरमच्छ के हमले की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

बालक की तलाश के लिए बुधवार से चल रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान ग्राम रौलिया निवासी गोताखोर रामसनेही पुत्र बदलू पर भी मगरमच्छ ने हमला कर दिया था। वनकर्मियों और ग्रामीणों ने उन्हें बचाकर उपचार के लिए सीएचसी नकहा भेजा।
विज्ञापन

अनिकेत बुधवार दोपहर स्कूल से लौटने के बाद अपने साथियों के साथ चौका नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह नदी में डूब गया। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण नदी किनारे पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस, वन विभाग और स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पहले दिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्क्यू अभियान के दौरान बुधवार शाम गोताखोर रामसनेही नदी में अनिकेत की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। वनकर्मियों और ग्रामीणों ने उन्हें किसी तरह बचाकर उपचार के लिए सीएचसी नकहा भेजा। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत है और नदी में मगरमच्छों की मौजूदगी को लेकर लोगों में चिंता बढ़ गई है।

एएसपी पूर्वी पवन गौतम ने बताया कि अनिकेत के धड़ का ऊपरी हिस्सा सिर के साथ बरामद हुआ है। मगरमच्छ के हमले की आशंका है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed