फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Life imprisonment for man who burnt married woman to death

Lakhimpur Kheri News: विवाहिता को जलाकर मारने वाले को उम्रकैद

Fri, 17 Jul 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for man who burnt married woman to death
लखीमपुर खीरी। दुष्कर्म में नाकाम होने पर विवाहिता पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने के 13 साल पुराने मामले में एडीजे मनोज सिंह ने दोषी महेंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। वसूले गए जुर्माने की आधी राशि पीड़िता के पति को मुआवजे के रूप में दी जाएगी।
विज्ञापन

अभियोजन पक्ष के अनुसार, 17 मार्च 2013 को फरधान थाना क्षेत्र के नयागांव मजरा कैमहरा निवासी महेंद्र क्षेत्र के ही एक गरीब परिवार के घर जा धमका। वहां एक विवाहिता से उसके बच्चों के सामने ही मनमानी करने लगा। विरोध करने पर छोटे बच्चे को उठाकर पटक दिया। इसके बाद विवाहिता पर वहीं रखा मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी और धमकी देते हुए भाग गया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे लोगों ने विवाहिता को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीसरे दिन उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इसके बावजूद फरधान पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप है कि राजनीतिक दखल के चलते ग्रामीण को ही धमकी देकर शांत करने का प्रयास किया गया। आखिरकार अदालत के आदेश पर पांच महीने बाद फरधान पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तफ्तीश के बाद पुलिस ने इसे दुष्कर्म के प्रयास और खुदकुशी का मामला बताया था, लेकिन गवाही, पीड़िता की मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ केस डायरी के आधार पर अदालत ने हत्या की धारा में भी आरोप तय किया था।

बृहस्पतिवार को एडीजे मनोज सिंह ने दोषी महेंद्र को उम्रकैद की सजा सुनाई और 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। अदालत ने फैसले में वसूले गए जुर्माने की आधी राशि पीड़िता के पति को मुआवजे के रूप में देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed