{"_id":"6a59285af1c2cdf5a3084278","slug":"9695-families-are-deprived-of-water-supply-262-are-still-waiting-for-pension-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-180008-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: 9,695 परिवार जलापूर्ति से वंचित 262 को पेंशन का अब भी इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: 9,695 परिवार जलापूर्ति से वंचित 262 को पेंशन का अब भी इंतजार
Fri, 17 Jul 2026 12:22 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में जीरो पॉवर्टी परिवारों (गरीबी रेखा से जुड़े) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने की रफ्तार धीमी है। हर घर जल योजना के तहत 9,695 परिवार अब तक जलापूर्ति से नहीं जुड़ सके हैं। वृद्धावस्था पेंशन के 262 पात्र आवेदकों को सत्यापन के बाद भी लाभ नहीं मिला है।
बृहस्पतिवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने योजनाओं की समीक्षा में नाराजगी जताते हुए लंबित मामलों का तत्काल निस्तारण कर पात्रों को योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा में बताया गया कि 71 किसानों को योजना से जोड़ा जाना है। इनमें अब तक मात्र 10 को ही जोड़ा गया है, जबकि शेष 61 किसानों का सत्यापन लंबित है। बाल सेवा योजना में 16 लाभार्थियों का चयन होने के बावजूद चार बच्चों को अब तक लाभ नहीं मिल सका है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में भी प्रगति बेहद धीमी मिली। समीक्षा में बताया गया कि 14 लंबित मामलों में केवल तीन का निस्तारण किया गया है। सीडीओ ने निर्देश दिए कि जीरो पॉवर्टी सूची में शामिल कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे। संवाद