{"_id":"6a762ca63baa02d1cd0783d7","slug":"goods-worth-rs-3885-lakh-stolen-from-ludhiana-recovered-in-nepal-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-181929-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नेपाल में मिला लुधियाना में चोरी का 38.85 लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नेपाल में मिला लुधियाना में चोरी का 38.85 लाख का माल
Sat, 08 Aug 2026 12:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनगढ़ी (नेपाल)। पंजाब के लुधियाना स्थित एक कपड़ा व्यवसायी के घर से चोरी हुए 38.85 लाख रुपये के सोने के जेवरात और छह महंगी घड़ियां नेपाल पुलिस ने बरामद की हैं। चोरी का सामान कंचनपुर जिले के दोदोधरा चांदनी नगर पालिका स्थित एक घर में छिपाकर रखा गया था। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
चोरी जून में लुधियाना के राजगुरु नगर निवासी गारमेंट व्यवसायी राजविंदर सिंह धावन के घर हुई थी। उस समय परिवार थाईलैंड में पोते का जन्मदिन मनाने गया था। आरोप है कि घर में काम करने वाली नेपाली नौकरानी रेखा ने अन्य नौकरों के खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया। इसके बाद साथियों के साथ मिलकर करीब डेढ़ किलो सोने के जेवरात, महंगी घड़ियां और आठ लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। लुधियाना पुलिस ने रेखा को लुधियाना और उसके साथी हेमल को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
नेपाल के कंचनपुर जिले के पुलिस प्रवक्ता एवं पुलिस उपाधीक्षक टेक बहादुर रावत ने बताया कि चोरी का सामान दो नेपाली साथियों ने दोदोधरा चांदनी नगर पालिका के एक मकान में छिपा रखा था। सूचना पर छापा मारकर 38.85 लाख रुपये के सोने के जेवरात और छह महंगी घड़ियां बरामद की गईं। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बरामद सामान मालिक धावन को सौंप दिया गया है।