{"_id":"6a762c661861fa77ec063de7","slug":"preparations-for-laying-a-major-line-from-outside-dudhwa-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1019-181873-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: दुधवा के बाहर से बड़ी लाइन बिछाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: दुधवा के बाहर से बड़ी लाइन बिछाने की तैयारी
Sat, 08 Aug 2026 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैलानी (खीरी) । दुधवा नेशनल पार्क से होकर गुजरने वाले मैलानी-नानपारा रेलखंड के स्थान पर अब वैकल्पिक मार्ग से बड़ी लाइन बिछाने की दिशा में अहम कदम बढ़ा है। रेल मंत्रालय ने दुधवा को छोड़कर प्रस्तावित नई रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सर्वे को मंजूरी दी है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में इसकी जानकारी दी।
रेलमंत्री ने बताया कि मैलानी और नानपारा पहले से मीटरगेज रेलमार्ग से जुड़े हैं, लेकिन इस मार्ग का करीब 128 किमी हिस्सा वन एवं वन्यजीव क्षेत्र से गुजरता है। इसी वजह से इस रेलखंड का आमान परिवर्तन नहीं हो सका।
निर्बाध बड़ी लाइन संपर्क स्थापित करने के लिए मैलानी-भीरा खीरी (16 किमी) आमान परिवर्तन और भीरा से रायबोझा (120 किमी) नई रेल लाइन के लिए डीपीआर तैयार करने के उद्देश्य से सर्वे कराया जाएगा। प्रस्तावित मार्ग दुधवा नेशनल पार्क से बचते हुए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे, गोरखपुर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि वह इस संबंध में जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। फिलहाल उनके पास इस विषय में विस्तृत सूचना उपलब्ध नहीं है।
रेलमंत्री ने लोकसभा में बताया कि मैलानी-नानपारा मीटरगेज रेलपथ की संरचना मजबूत करने के लिए 109 किमी ट्रैक के पूर्ण नवीनीकरण को भी मंजूरी दी गई है।
-- --
व्यापार मंडल बोला- रंग लाए वर्षों के प्रयास
पलियाकलां। मैलानी-नानपारा रेलखंड के अमान परिवर्तन के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के सर्वे को मंजूरी मिलने पर नगर व्यापार मंडल ने खुशी जताई है। संगठन ने इसे वर्षों से किए जा रहे प्रयासों का परिणाम बताया है।
पदाधिकारियों ने बताया कि इस मांग को लेकर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवंकर, मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ गौरव अग्रवाल तथा पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा ''टेनी'' से कई बार मुलाकात कर अमान परिवर्तन की मांग उठाई थी। उनका कहना है कि लगातार प्रयासों के बाद सर्वे को मंजूरी मिली है। व्यापार मंडल के अनुसार परियोजना क्षेत्र के विकास के साथ पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी नई गति देगी। संगठन ने बताया कि प्रस्तावित योजना में 109 किलोमीटर रेलमार्ग, एक आर्च पुल के पुनर्निर्माण और छह नए पुलों का निर्माण शामिल है।
नगर अध्यक्ष अनूप मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में क्षेत्र की जनता के सहयोग के लिए आभार जताया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अमर गुप्ता, जिला संगठन मंत्री राजीव गुप्ता, नगर महामंत्री संदीप बंसल, नगर कोषाध्यक्ष अनिल वर्मा सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
-- -- -- -- -- --
आज से छह दिन लगातार चलेगी मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल
मैलानी। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) लेवल-1 ग्रुप-डी परीक्षा के अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चलाई जा रही अनारक्षित मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल ट्रेन शनिवार से लगातार छह दिन संचालित होगी।
रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 05185 मऊ-बरेली परीक्षा स्पेशल शनिवार से छह दिन लगातार चलने के बाद 13 अगस्त, 16 से 20 अगस्त और 24 अगस्त को भी संचालित होगी। वहीं, ट्रेन संख्या 05186 बरेली-मऊ परीक्षा स्पेशल 9 से 14 अगस्त, 17 से 21 अगस्त और 25 अगस्त को बरेली से चलेगी। इन विशेष ट्रेनों का संचालन कुल 16 फेरों के लिए किया जा रहा है, जिनमें शेष फेरे अब निर्धारित तिथियों पर होंगे। दोनों ट्रेनें अयोध्या होकर संचालित हो रही हैं। ऐसे में जिले के यात्री इन ट्रेनों से अयोध्या जाकर राम मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं। संवाद
-- -- -- --