{"_id":"6a772bbb018fdec66f012660","slug":"women-gained-employment-through-the-har-ghar-tiranga-campaign-in-lakhimpur-kheri-2026-08-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri: 'हर घर तिरंगा' अभियान से महिलाओं को मिला रोजगार, आजादी के जश्न के लिए तैयार कर रहीं झंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri: 'हर घर तिरंगा' अभियान से महिलाओं को मिला रोजगार, आजादी के जश्न के लिए तैयार कर रहीं झंडे
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 08 Aug 2026 06:44 PM IST
Link Copied
लखीमपुर खीरी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे 'हर घर तिरंगा' अभियान से एक बार फिर ग्रामीण महिलाओं का रोजगार मिला है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले के प्रत्येक ब्लॉक क्षेत्र में तिरंगा निर्माण केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं पूरे उत्साह के साथ तिरंगा झंडा तैयार कर रही हैं।
जिले के 68 स्वयं सहायता समूहों की 204 महिलाएं तिरंगा निर्माण कार्य में जुटी हैं। प्रत्येक तैयार झंडे के बदले महिलाओं को 20 रुपये का भुगतान किया जाएगा। तैयार झंडों को पंचायत विभाग को उपलब्ध कराया जाएगा, जहां से इन्हें हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांव-गांव वितरित कर प्रत्येक घर पर फहराया जाएगा।
उपायुक्त स्वत: रोजगार जितेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि ढाई लाख तिरंगे तैयार करने का लक्ष्य है। महिलाएं सिलाई मशीनों पर सुबह से शाम तक तिरंगे तैयार कर रही हैं, ताकि निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा किया जा सके। यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।