फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Massive fire breaks out at a garage along the Paliya-Bhira road in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: पलिया-भीरा मार्ग के किनारे गैराज में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जल गईं दो बसें

Sat, 08 Aug 2026 08:18 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 08 Aug 2026 08:18 PM IST
सार

पलिया-भीरा रोड पर अतरिया क्रॉसिंग के काफी पहले स्थित जीके गैराज में शनिवार शाम करीब 5.10 बजे आग लगने से अफरातफरी मच गई। गैराज में खड़ी दो बसें भी जल गईं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Massive fire breaks out at a garage along the Paliya-Bhira road in Lakhimpur Kheri
गैराज में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में पलिया-भीरा मार्ग पर अतरिया क्रॉसिंग के समीप स्थित जीके गैराज में शनिवार शाम करीब 5:10 बजे अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और गैराज में खड़ी दो बसें पूरी तरह जल गईं।

विज्ञापन




गैराज को खान बॉडी मोटर्स के नाम से इम्तियाज खान और गुरजिंदर सिंह किराये पर संचालित कर रहे हैं। आग की लपटें और काला धुआं देखकर आसपास के लोगों ने फायर सर्विस को सूचना दी। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बसें जल चुकी थीं।
विज्ञापन


सीओ जितेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है। जांच के बाद कुल नुकसान का सही आंकड़ा सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed