सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Lakhimpur Red wins lopsidedly, dismisses Yellow for 69 runs

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर रेड की एकतरफा जीत, येलो को 69 रन पर समेटा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Lakhimpur Red wins lopsidedly, dismisses Yellow for 69 runs
लालपुर स्टेडियम में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक - फोटो : बोर्ड बैठक के दौरान मंचासीन सभापति महापौर व नगर आयुक्त। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लालपुर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में बी डिवीजन जिला क्रिकेट लीग के मुकाबले में लखीमपुर रेड ने लखीमपुर येलो को एकतरफा मुकाबले में हरा दिया।
Trending Videos

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखीमपुर रेड ने 40 ओवर में 261 रन बनाए। आशुतोष गौरव ने नाबाद 57 रन की पारी खेली। रूमान बेग ने 45, कुमार विशेष ने 36 और सूजन अवस्थी ने 24 रन का योगदान दिया। येलो की ओर से सुमित कुमार ने तीन विकेट, जबकि उत्कर्ष अवस्थी और सनी सिंह ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीमपुर येलो की टीम 17 ओवर में 69 रन पर सिमट गई। परमवीर और प्रदीप कुमार ने 14-14 रन बनाए। रेड की ओर से श्वेतार्क पटेल ने चार और अभिनव मौर्य ने तीन विकेट झटके।
शानदार गेंदबाजी के लिए श्वेतार्क पटेल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के दौरान अभिषेक शुक्ला, विशाल वर्मा, नीरज शुक्ला, मलिक इरफान, रवि शंकर तिवारी और मसीहा अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed