{"_id":"6a6ce22805c2c774a90e683f","slug":"mla-targets-drain-quality-gets-stagnant-water-cleared-with-jcb-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-181352-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: नाले की गुणवत्ता पर विधायक का निशाना, जेसीबी से खुलवाया रुका पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: नाले की गुणवत्ता पर विधायक का निशाना, जेसीबी से खुलवाया रुका पानी
Fri, 31 Jul 2026 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
आवास विकास नहर पटरी पर नाला निर्माण के दौरान बंद किए गए पानी को खुलवाते सदर विधायक योगेश वर्मा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। नहर पटरी के पास निर्माणाधीन करीब 800 मीटर लंबे आरसीसी नाले की गुणवत्ता और निर्माण मानकों को लेकर शुक्रवार को सदर विधायक योगेश वर्मा ने सवाल उठाए।
वार्ड प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के साथ मौके पर पहुंचे विधायक ने कम सरिया इस्तेमाल करने और निर्माण के दौरान बिजली कनेक्शन को लेकर आरोप लगाए। जलभराव की शिकायत पर उन्होंने जेसीबी बुलवाकर नाला निर्माण के लिए रोका गया पानी भी निकलवाया।
विधायक का आरोप है कि नाला निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं बनाया जा रहा और आवश्यक मात्रा से कम सरिया इस्तेमाल होने से निर्माण कमजोर हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर नाले से रिसाव के कारण गंदा पानी आसपास के मोहल्लों में फैल रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विधायक ने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने पूर्व में काम रुकवा दिया था। इसके बावजूद ठेकेदार ने निर्माण दोबारा शुरू करा दिया। इस दौरान विधायक ने निर्माण स्थल पर बिजली के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए। उनका आरोप है कि वेल्डिंग मशीन, कटर और पानी के पंप चलाने के लिए पास के बिजली पोल से कटिया डालकर बिजली ली जा रही थी। विधायक के अनुसार, बिजली विभाग के अधिकारियों ने मौके पर कोई वैध विद्युत कनेक्शन जारी न होने की जानकारी दी। उन्होंने मामले की जांच कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
इसी दौरान जलभराव की शिकायत पर विधायक ने जेसीबी बुलवाकर नाला निर्माण के लिए रोका गया पानी निकलवाया। पानी का बहाव शुरू होने के बाद आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या कम हुई। विधायक ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर मानकों के अनुरूप नाला बनवाने और दोष मिलने पर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।