सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Poets of heroic, romantic and humorous sentiments enthralled the audience

Lakhimpur Kheri News: वीर, शृंगार और हास्य रस के कवियों ने बांधा समा

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Poets of heroic, romantic and humorous sentiments enthralled the audience
पड़रिया तुला शहीद स्मारक में काव्य पाठ करते कवि धर्मराज उपाध्याय। संवाद
विज्ञापन
बिजुआ। शहीदे आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर पड़रिया तुला कस्बे में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कवियों ने वीर, श्रृंगार और हास्य रस की रचनाएं प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
Trending Videos

शहीद स्मारक में आयोजित कार्यक्रम में शृंगार रस के कवि नवल सुधांशु ने कविता प्रस्तुत की। कवि धर्मराज उपाध्याय ने ईमान और साख पर आधारित रचना सुनाई, जबकि वीर रस के कवि विनय शुक्ल ने शहीदों को समर्पित कविता से जोश भर दिया। कवि कनक तिवारी, नाजिम नदीम, प्रख्यात मिश्र, कमल अग्नेय, पवन तारा, संदीप कटियार, उत्कर्ष उत्तम और अमित कैथवार समेत अन्य कवियों ने भी वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के दौरान दीपक पंडित द्वारा लिखित पुस्तक “जेल की 11 रातें” का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी शशांक यादव, मोहन वाजपेयी, दीपक पुरी, बीटू पटेल, आलोक मिश्र, अजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गोला रिंकू शुक्ला, जसपाल सिंह पाली, देवेंद्र भदौरिया, मनोज खन्ना, यूसुफ अली अंसारी, पंकज वाजपेयी, अब्दुल सलीम खान और सुशील गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed