{"_id":"6a57c737b943f20b960cc9ce","slug":"preparations-for-staying-in-uniform-now-the-dream-of-becoming-a-sub-inspector-has-come-true-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-179976-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: वर्दी में रहते की तैयारी, अब दरोगा बनने का सपना साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: वर्दी में रहते की तैयारी, अब दरोगा बनने का सपना साकार
Wed, 15 Jul 2026 11:15 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
शिवआशीष अवस्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मितौली/धौरहरा (खीरी)। उत्तर प्रदेश पुलिस की दरोगा भर्ती परीक्षा के घोषित परिणाम में मितौली सर्किल के छह पुलिसकर्मियों ने सफलता हासिल की है। वहीं, धौरहरा क्षेत्र के गांव अवस्थीपुरवा निवासी और वर्तमान में पीएसी में तैनात शिव आशीष अवस्थी (विपुल) का भी उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है।
मितौली थाने में तैनात वर्ष 2025 बैच के सिपाही दीपू जालौन जिले के रहने वाले हैं। सिपाही किशन कुमार यादव फर्रुखाबाद जिले के निवासी हैं। इसके अलावा नीमगांव थाने के वर्ष 2025 बैच के सिपाही प्रतीक यादव, मैगलगंज थाने की रिक्रूट महिला सिपाही छवि राठौर तथा रिक्रूट सिपाही नीरज निराला और सुशील ने भी दरोगा भर्ती परीक्षा में सफलता हासिल की है।
उधर, धौरहरा क्षेत्र के गांव अवस्थीपुरवा निवासी श्रीनारायण अवस्थी के पुत्र शिव आशीष अवस्थी (विपुल) का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक पद पर चयन हुआ है। वर्तमान में पीएसी में तैनात शिव आशीष की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि शिव आशीष शुरू से मेहनती रहे हैं। पीएसी में सेवा के साथ उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखी और लक्ष्य हासिल किया। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी बताया जा रहा है।