फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Water Power Minister inspected the anti-erosion project

Lakhimpur Kheri News: जल शक्ति मंत्री ने किया कटान रोधी परियोजना का निरीक्षण

Wed, 15 Jul 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 15 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Water Power Minister inspected the anti-erosion project
बाढ़ कटान परियोजना का बेलहा सिकटिहा में निरीक्षण करते जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह। संवाद
बिजुआ। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को बिजुआ क्षेत्र के बेलहा सिकटिहा गांव पहुंचकर लगभग चार करोड़ की लागत से बनने वाली कटान रोकथाम परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए अधिकारियों की सराहना करते हुए स्पष्ट किया कि बाढ़ और कटान प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने कहा कि बेलहा सिकटिहा और आसपास का क्षेत्र वर्षों से शारदा नदी के कटान और बाढ़ की मार झेलता रहा है। हर वर्ष बरसात में किसानों की उपजाऊ भूमि, ग्रामीणों के मकान और सार्वजनिक संपत्तियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगातार कटान रोकथाम परियोजनाएं संचालित कर रही है, जिससे हजारों ग्रामीणों और किसानों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों ने मंत्री को परियोजना की प्रगति और तकनीकी कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी की जाए और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेयजल टंकी में मिली अनियमितता, मचा हड़कंप
मंत्री ने बेलहा सिकटिहा गांव स्थित पेयजल टंकी का भी निरीक्षण किया। टंकी से संबंधित कुछ आवश्यक सामग्री मौके पर न मिलने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और वहां मौजूद कर्मचारियों को पुलिस के हवाले करने के निर्देश दिए। मंत्री की सख्ती से मौके पर हड़कंप मच गया। बाद में स्थिति स्पष्ट होने पर उनके निर्देश पर पुलिस ने कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया।


निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, गोला विधायक अमन गिरि, निघासन विधायक शशांक वर्मा, जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, एसडीएम गोला युगांतर त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार निरंजन, अधिशासी अभियंता अजय कुमार, बाढ़ खंड के अधिकारी तथा प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed