{"_id":"69b9994a4aa0af899f0b3314","slug":"the-distance-increased-due-to-the-closed-gate-people-were-in-distress-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-170641-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बंद फाटक से बढ़ी दूरी, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बंद फाटक से बढ़ी दूरी, लोग बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
गोला में लखीमपुर मार्ग के रेलवे क्रॉसिंग पर निर्माणधीन ओवर ब्रिज। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज। रेल लाइन पर डीप स्क्रीनिंग कार्य के चलते 14 मार्च से बंद मैगलगंज रेलवे क्रॉसिंग के बुधवार रात 12 बजे के बाद खुलने की उम्मीद है। चार दिन से क्रॉसिंग बंद होने के कारण लोगों को करीब पांच किलोमीटर का अतिरिक्त फेर लगाना पड़ रहा है।
बरगांवा, महतानिया, जिगनिया, मढ़िया घाट, खखरा, पड़रिया समेत दो दर्जन गांवों के लोग प्रभावित हैं। मरीजों और तीमारदारों को अस्पताल पहुंचने में दिक्कत हो रही है, वहीं स्कूली बच्चे भी समय से स्कूल नहीं पहुंच पा रहे।
लोगों को खखरा और जमुनिया अंडरपास का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे दूरी और बढ़ रही है। रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ब्लॉक 18 मार्च तक लिया गया है। कार्य पूरा होते ही क्रॉसिंग खोल दी जाएगी। हालांकि, समय को लेकर स्पष्ट कुछ नहीं कहा जा सकता।
-- --
पांच साल बाद भी ओवरब्रिज अधूरा, जाम से लोग बेहाल
गोला गोकर्णनाथ। नेशनल हाईवे 730 पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पांच साल बाद भी पूरा नहीं हो सका। फरवरी 2021 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट अभी अधूरा है, जिससे लोगों को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है।
क्रॉसिंग पर ट्रेन गुजरने के दौरान फाटक बंद होने से लंबा जाम लग जाता है। इसमें वाहन चालक, स्कूली बच्चे और राहगीर घंटों फंसे रहते हैं। पिछले वर्ष मेगा ब्लॉक लेकर 26 दिन तक आवागमन बाधित कर निर्माण कार्य कराया गया, लेकिन चार माह बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। कार्यदायी संस्था विजय कंस्ट्रक्शन के साइड इंचार्ज दिलीप कुमार ने बताया कि कंक्रीट गर्डर और डामरीकरण का कार्य चल रहा है। अप्रैल के अंत तक निर्माण पूरा करने का दावा किया गया है। संवाद
Trending Videos