{"_id":"6a6ce1bfa2c2ada9510e1b0b","slug":"the-pace-of-road-construction-got-entangled-in-electric-wires-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1036-181341-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सड़क निर्माण की रफ्तार बिजली के तारों में उलझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सड़क निर्माण की रफ्तार बिजली के तारों में उलझी
Fri, 31 Jul 2026 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
एलआरपी चौराहा रोड पर नहर पटरी के पास बिना एचटी लाइन का खंभा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। एलआरपी चौराहा से इंदिरा मनोरंजन पार्क तक 9.30 किलोमीटर सड़क चौड़ीकरण का काम विद्युत लाइन शिफ्टिंग पूरी न होने से प्रभावित है। 38 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना में इस काम के लिए 3.74 करोड़ रुपये दो वर्ष पहले दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद कई जगह नए खंभों पर तार नहीं डाले गए और पुरानी लाइन से ही आपूर्ति चल रही है।
355 खंभों की शिफ्टिंग का 90 प्रतिशत काम होने का दावा है, जबकि लाइन डालने का 40 प्रतिशत से अधिक काम अधूरा बताया गया है। काम मार्च, 2024 में पूरा होना था। पड़ताल में मौके पर नए बिजली खंभे तो लगे मिले, लेकिन कई जगह एचटी (11000) और एलटी (220) लाइन का काम अधूरा है। कहीं केवल एचटी तो कहीं एलटी लाइन है, जबकि कई खंभे बिना तार के खड़े हैं। महेवागंज पुल के पास बाइपास से पलिया बस अड्डा तक दोनों तरफ करीब 45 से अधिक खंभे हैं। यहां एचटी लाइन नजर आई, लेकिन अधिकांश जगह एलटी लाइन नहीं डाली गई है। कुछ खंभे बिना तार के भी खड़े हैं।
एलआरपी चौराहा से ओवरब्रिज तक भी लाइन शिफ्टिंग का काम पूरा नहीं हुआ है। महेवागंज से इंदिरा मनोरंजन पार्क तक खंभे लगाए जा चुके हैं, लेकिन कई पर पूरी तरह तार नहीं डाले गए हैं। नए खंभे लगने के बाद भी पुरानी लाइन नहीं हटाई गई है। पुरानी लाइन हटे बिना सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होना संभव नहीं है।
विज्ञापन
विद्युत लाइन शिफ्टिंग का काम मिश्रा ट्रेडर्स, काकुल ट्रेडर्स और नेशनल ट्रेडर्स को मिला है। काकुल ट्रेडर्स के प्रोपराइटर फराज खान ने बताया कि संकटा देवी चौकी से गोविंद भंडार के आगे मॉल तक अतिक्रमण नहीं हट पाया है। उनके अनुसार, मात्र 12 से 13 खंभों का काम बचा है। शटडाउन न मिलने से महेवागंज बाइपास से पलिया बस अड्डा तक एचटी व एलटी लाइन नहीं डाली जा सकी। प्रयास है कि जल्द काम पूरा करा लिया जाए।
-- -- -- -- -- -- --
33 केवी लाइन का काम पूरा करने का दावा
मिश्रा ट्रेडर्स के ठेकेदार रजनीश मिश्रा ने बताया कि उनके पास 33 केवी लाइन का काम था, जिसे पूरा कराया जा चुका है। अन्य जगह के कार्यों की जानकारी नहीं है।
-- -- -- -- -- -- --
पुराने खंभों से चल रही आपूर्ति
9.30 किलोमीटर के दायरे में 355 खंभों की शिफ्टिंग का 90 प्रतिशत काम हो चुका है, लेकिन लाइन डालने का 40 प्रतिशत से अधिक काम अधूरा बताया गया है। नए खंभे लगाने के बाद भी पुरानी लाइन नहीं हटाई गई है और उससे आपूर्ति चल रही है। ऐसे में लाइन शिफ्टिंग पूरी होने तक सड़क चौड़ीकरण का काम प्रभावित है।
-- -- -- -- -- -- --
सड़क चौड़ीकरण व विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य में देरी को लेकर विभागीय अफसरों व कार्यदायी संस्था से पूरे मामले की जानकारी करेंगे। किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-अभिषेक कुमार, सीडीओ
-- -- -- -- -- -- -- --
लखीमपुर डिविजन में अधिशासी अभियंता व एसडीओ के तबादले हो गए थे, जो अब नए आ गए हैं। जल्द निरीक्षण कर पूरी लाइन देखी जाएगी कि कहां-कहां काम अधूरा है। अधूरे कार्यों को प्राथमिकता पर पूरा कराया जाएगा।
-राजीव कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता, लखीमपुर सर्किल