सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   The tehsil that solves public problems is itself surrounded by problems

Lakhimpur Kheri News: जन समस्याएं सुलझाने वाली तहसील खुद समस्याओं में घिरी

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 23 Mar 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
The tehsil that solves public problems is itself surrounded by problems
तहसील परिसर की कंकड़ीली रास्ता। संवाद
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। क्षेत्र की समस्याओं का समाधान तय करने वाला तहसील मुख्यालय खुद ही बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। परिसर में बुनियादी सुविधाओं की कमी से अधिवक्ताओं और फरियादियों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos

तहसील परिसर के अंदर के रास्ते कई वर्षों से जर्जर हैं। उबड़-खाबड़ रास्तों से होकर अधिवक्ता और क्षेत्रवासी गुजरने के लिए मजबूर हैं। पेयजल व्यवस्था भी खराब है। परिसर में लगे हैंडपंप का पानी पीने योग्य नहीं है, जबकि आरओ लंबे समय से बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खतौनी काउंटर के सामने कई महीनों से बेंच टूटी पड़ी हैं। अधिवक्ताओं के बैठने की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। काउंटर और बैठने के स्थानों के ऊपर लगी टिनशेड जर्जर हो चुकी हैं, जिससे बारिश और धूप में परेशानी बढ़ जाती है।
अधिवक्ताओं का कहना है कि इन समस्याओं को लेकर कई बार शिकायत और ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। स्थानीय प्रशासन इन अव्यवस्थाओं को नजरअंदाज कर रहा है, जबकि जिला प्रशासन के अधिकारियों का भी तहसील में नियमित आना-जाना होता रहता है।
सोमवार को बार संघ अध्यक्ष रामकुमार गौतम, महामंत्री संदीप अवस्थी, सुरेश चंद गुप्ता, नोटरी अधिवक्ता राजेश गिरि, संत कुमार भारती, प्रमोद गुप्ता, रामजीलाल दीक्षित, विमलकुमार श्रीवास्तव और हरिनाम पांडे ने तहसील सभागार में मौजूद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को ज्ञापन सौंपकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग की। डीएम ने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

---------------
तहसील मुख्यालय पर जन सुविधाओं का हाल ठीक नहीं है। कई बार ज्ञापन देने के बावजूद कोई सुधार नहीं हुआ। आज फिर ज्ञापन दिया है। डीएम ने आश्वासन दिया है, अब देखना है कि काम होता है या नहीं।
-संदीप अवस्थी, महामंत्री, सेंट्रल बार एसोसिएशन, गोला
----
तहसील परिसर के रास्तों और टिनशेड की मरम्मत के लिए पहले ही प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।
-भीमचंद, तहसीलदार, गोला

तहसील परिसर की कंकड़ीली रास्ता। संवाद

तहसील परिसर की कंकड़ीली रास्ता। संवाद

तहसील परिसर की कंकड़ीली रास्ता। संवाद

तहसील परिसर की कंकड़ीली रास्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed