सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Youth dies from consuming poisonYouth dies from consuming poison

Lakhimpur Kheri News: जहर खाने से युवक की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 29 Mar 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Youth dies from consuming poisonYouth dies from consuming poison
विज्ञापन
निघासन। थाना क्षेत्र के गांव चखरा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खाने से मौत हो गई।
Trending Videos

मृतक की पत्नी शबनम ने डीएम, एसपी व सीओ को दिए प्रार्थनापत्र में बताया कि उनकी शादी दो वर्ष पहले सामीन से हुई थी। उसके अनुसार पति से संबंध अच्छे थे, लेकिन ससुराल के अन्य लोग दहेज को लेकर विवाद करते थे। करीब छह माह पहले सामीन उसे मायके छोड़कर मजदूरी के लिए बाहर चला गया था। शबनम का आरोप है कि ईद के बाद पति उसे वापस लाना चाहता था, लेकिन परिजन इसका विरोध कर रहे थे। इसी को लेकर विवाद के बाद सामीन ने जहर खा लिया।
शबनम ने यह भी आरोप लगाया कि बच्चे के जन्म के बाद उसकी ठीक से देखभाल नहीं की गई। तांत्रिक के कहने पर नवजात को मां से अलग कर दिया गया और करीब 11 माह से उसे बच्चे से मिलने नहीं दिया गया। बाद में उसे बीमार हालत में मायके भेज दिया गया। मृतक की मां का कहना है कि पति-पत्नी के बीच विवाद और मायके पक्ष के हस्तक्षेप से परेशान होकर सामीन ने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर ने बताया कि शव का बिसरा रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed