सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Birth certificates of 307 children were made in Sahariya dominated villages.

Lalitpur News: सहरिया बाहुल्य ग्रामों में 307 बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाए

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Birth certificates of 307 children were made in Sahariya dominated villages.
विज्ञापन
- डीएम की पहल पर चलाया गया था विशेष अभियान
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सहरिया जनजाति के बच्चों के लिए एक विशेष पहल की। जिसके तहत सहरिया बाहुल्य ग्रामों में विशेष अभियान चलाकर 307 बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र बनाए गए।
जिलाधिकारी के नियमित जनता दर्शन एवं जनसुनवाई के दौरान कुछ सहरिया जनजाति के परिजन अपने बच्चों के साथ उपस्थित हुए थे। उन्होंने अवगत कराया कि उनके बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र अब तक जारी नहीं हुए हैं, जिसके कारण न तो आधार कार्ड बन पा रहे हैं और न ही वे शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर पा रहे हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि जन्म प्रमाणपत्र के अभाव में बच्चों को विद्यालयी प्रवेश, छात्रवृत्ति एवं अन्य शासकीय सुविधाओं में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केवल उपस्थित परिवारों की समस्या के समाधान तक ही स्वयं को सीमित नहीं रखा, बल्कि जनपद के समस्त सहरिया जनजाति बाहुल्य ग्रामों की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विकास खंडों के अंतर्गत सहरिया जनजाति बहुल ग्राम पंचायतों में विशेष अभियान एवं शिविर आयोजित कर ऐसे बच्चों का चिंह्नाकन करें। विकासखंड की ग्राम पंचायत धौर्रा, पिपरई, मड़ौन, कपासी एवं भारौन में विशेष अभियान चलाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने घर-घर सर्वेक्षण कर 0 से 15 वर्ष तक के ऐसे बच्चों की पहचान की गई, जिनके जन्म प्रमाणपत्र नहीं बने थे। आवश्यक सूचना एवं अभिलेख प्राप्त कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 307 बच्चों के जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायत धौर्रा में 74, ग्राम पंचायत पिपरई में 35, ग्राम पंचायत मड़ौन में 60, ग्राम पंचायत कपासी में 59, ग्राम पंचायत भारौन में 79 प्रमाण पत्र बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed