सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Body of beauty parlor owner found hanging

Lalitpur News: फंदे पर लटका मिला ब्यूटी पार्लर संचालिका का शव

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Body of beauty parlor owner found hanging
विज्ञापन
- शहर के मवेशी बाजार कैलगुवा रोड पर किराये के कमरे में एक साल से कर रही थी निवास
Trending Videos

- भाई ने कहा मृतका के मोबाइल फोन की जांच के बाद पता चलेगा मौत का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। कैलगुवां रोड पर किराये के कमरे में रहने वाली ब्यूटी पार्लर संचालिका अंजना (27) पुत्री भवानी सिंह निवासी ग्राम हरपुरा का शव बुधवार की दोपहर को कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटकती मिली। भाई ने कहा मृतका के मोबाइल फोन की जांच में मौत के कारण का पता चलेगा।
मृतका के भाई अनेक सिंह ने बताया कि उसकी तलाकशुदा बहन अंजना एक वर्ष से शहर के कैलगुवां रोड मवेशी बाजार में किराये के मकान में रह रही थी। वह पास ही एक दुकान में ब्यूटी पार्लर संचालित करती थी। मंगलवार को वह प्रतिदिन की भांति कामकाज करके अपने कमरे पर सोने के लिए चली गई थी। देर रात को घरवालों ने उसका हालचाल जानने के लिए मोबाइल फोन किया तो लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ था। बुधवार की सुबह भी कई बार कॉल करने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो घर के लोग गांव से ललितपुर पहुंचे और किराये के मकान पर पहुंचे। यहां दरवाजा खटखटाया और आवाज दी। लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने दरवाजा तोड़ दिया और कमरे में पहुंचे। यहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। अंजना कमरे में छत पर लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटक रही थी। सूचना पर प्रभारी क्षेत्राधिकारी सदर रक्षपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनुराग अवस्थी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। मृतका के भाई अनेक सिंह ने यह भी बताया कि अंजना दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी। वर्ष 2021 में उसकी शादी मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी एक युवक से हुई थी, लेकिन शादी के करीब सात माह बाद ही उसका तलाक हो गया था। जिसके बाद वह मायके में रहने लगी थी। करीब एक वर्ष पूर्व अंजना ललितपुर आकर किराये के कमरे में रहकर ब्यूटी पार्लर का संचालन कर रही थी। भाई ने यह भी बताया कि अंजना के मोबाइल फोन में कुछ वीडियो व अन्य सामग्री हो सकती है, जिससे मौत के कारणों का खुलासा हो सके। वहीं पुलिस ने मोबाइल फोन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल की जांच के बाद ही वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed