{"_id":"698cd1dbae8992a8fe01e431","slug":"thieves-targeted-three-under-construction-houses-stealing-light-cables-and-other-items-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-151471-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: चोरों ने निर्माणाधीन तीन मकानों को बनाया निशाना, चुरा ले गए लाइट का तार और अन्य सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: चोरों ने निर्माणाधीन तीन मकानों को बनाया निशाना, चुरा ले गए लाइट का तार और अन्य सामान
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर के आईटीआई के पास निर्मित हो रही कॉलोनी की घटना, पुलिस जांच में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर में सक्रिय हुए चोरों ने मंगलवार की रात को आईटीआई के पास निर्मित हो रही कॉलोनी में निर्माणाधीन तीन मकानों को निशाना बनाया। चोर यहां से लाइट फिटिंग के तार, मशीन सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पीड़ित गृहस्वामियों ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
शहर के मोहल्ला चांदमारी निवासी पंकज कुमार नायक ने बताया कि आईटीआई के पास कॉलोनी में उसका निर्माणाधीन घर है। 10 फरवरी की रात को अज्ञात लोगों ने उसके घर में चोरी की। जिसमें चोर यहां से पूरे घर की वायरिंग तार, दस माइका सीट कवर, छह लाॅक दरवाजे के, पांच लाइटें, पांच तार के बंडल, स्टील के पेंच के तीन डिब्बे, पेपर टेप के दस बंडल, दस चिटकनी, तीन कब्जा, कटर मशीन लकड़ी वाली, गिराइंडर मशीन, हथौड़ी, गेंती व फाबड़ा चोरी कर ले गए। इसी प्रकार शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी प्रताप सिंह के आईटीआई कॉलोनी में निर्माणाधीन मकान से चोर यहां से 10 एमएम की मीटर से निकली हुई आउटपुट वायरिंग चुरा ले गए। इसके साथ दो पावर बोर्ड, दो एमएम की वायरिंग पावर बोर्ड के साथ वायर, फाबड़ा एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर निवासी सुधीर कुमार के निर्माणाधीन मकान से वायरिंग काटकर ले गए। निर्माणाधीन मकानों में चोरी होने की जानकारी तीनों मकान स्वामियों को बुधवार की सुबह तब हुई जब वह अपने अपने मकानों पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर मौका मुआयना किया। तीनों पीड़ित मकान स्वामियों ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को अलग-अलग शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
-- -- -- -- --
Trending Videos