सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   BJP lists budget benefits through Janchaupal

Lalitpur News: भाजपा ने जनचौपाल के माध्यम से बजट गिनाए फायदे

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
BJP lists budget benefits through Janchaupal
विज्ञापन
महरौनी-सिलावन। भाजपा ने महरौनी विधानसभा में जनचौपाल के माध्यम से बजट पर चर्चा की, जिसमें पार्टी पदाधिकारियों ने बजट के र्दुगामी परिणाम के विषय में बताया। साथ ही आम आदमी को होने वाले लाभ के विषय में बताया गया।
Trending Videos

जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने कहा कि इस बार जो बजट 2025-26 पेश किया गया है, उसमें आप की हमारी महरोनी विधानसभा के लिए विशेष ध्यान दिया गया है। यहां सैदपुर बल्क ड्रग फार्मा पार्क विकसित होने से विकास की गंगा बह उठेगी । उन्होंने कहा कि केंद्रीय सरकार ने जारी सर्वस्पर्शी बजट विकसित भारत के संकल्प को गति देने बाला बजट है । बजट में उत्तर प्रदेश में हाई स्पीड रेल और रेल विस्तार को गति देने ,कैंसर सहित दुर्लभ बीमारियों की सत्रह जीवनरक्षक दवाएं सस्ती कर आम आदमी को राहत देने का काम किया गया है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष महरौनी आशीष त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर पंथ, प्रदीप चौबे, बब्बू राजा, आशीष रावत, देवेंद्र गुरू, रामगोपाल विश्वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed