{"_id":"698b7dc0731c29ac0405b569","slug":"calf-killed-after-being-hit-by-an-uncontrolled-bike-driver-critical-lalitpur-news-c-131-1-ltp1025-151378-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बछड़ा मरा, चालक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से बछड़ा मरा, चालक गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया, चालक को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवारा। कस्बा बार में लड़वारी रोड स्थित एक गैस एजेंसी के निकट मंगलवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से नीलगाय का बछड़ा मर गया। चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
रोंडा निवासी सचिन अहिरवार मंगलवार को बाइक से बहन के घर जा रहा था। इसी दौरान खेतों की ओर से अचानक एक नीलगाय का बछड़ा सड़क पर आकर बाइक से टकरा गया। इसमें सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया और बछड़े की जान चली गई। सूचना पर वन विभाग और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सीएचसी भेजा। वन विभाग की टीम ने बछड़े का पोस्टमार्टम करवाया। थाना इंचार्ज अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि बाइक को जब्त कर थाने लाया गया है।
सड़क किनारे बनी खाई, पहले भी स्कार्पियो गिरी
सड़क किनारे से मिट्टी उठाकर उसका अन्य जगह उपयोग करना वाहन चालकों को महंगा पड़ रहा है। हालत यह है कि जिस जगह बछड़ा बाइक से टकराया था, चालक सचिन बाइक सहित घसिटता हुआ सड़क किनारे जाकर गिरा। इससे से गहरी चोट आई। रमपुरा कठवर गांव के पास एक स्कॉर्पियो भी खाई में गिर चुकी है।
Trending Videos