सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   DD Agriculture reprimanded for Rabi crop loss, report sought within two days

Lalitpur News: रबी फसल नुकसान पर डीडी कृषि को फटकार, दो दिन में रिपोर्ट मांगी

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
DD Agriculture reprimanded for Rabi crop loss, report sought within two days
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने दिए बिजली-पानी व्यवस्था सुधारने और खुदी सड़कों की मरम्मत के निर्देश
Trending Videos

- 72 योजनाओं को ‘ए’ ग्रेड मिलने पर सराहना
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जनपद प्रभारी व अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने बेमौसम बारिश से रबी फसल को हुए नुकसान की समीक्षा के दौरान डीडी कृषि को कड़ी फटकार लगाई। संतोषजनक जानकारी न देने पर उन्होंने दो दिन के भीतर रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को समय पर राहत मिल सके।
सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट डाटा के साथ बैठक में शामिल होने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल बीमा की राशि दिलाने के प्रयास तेज किए जाएं। ऊर्जा और कृषि विभाग के कार्यों पर असंतोष जताते हुए उन्होंने अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप काम करने और किसानों के प्रति संवेदनशील रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली-पानी व्यवस्था सुधारने के निर्देश
सदर विधायक रामरतन कुशवाहा द्वारा गर्मी में बिजली-पानी की समस्या उठाए जाने पर प्रभारी मंत्री ने खराब ट्रांसफार्मर और जर्जर तारों को शीघ्र बदलने के निर्देश दिए। दो माह से लंबित नए बिजली कनेक्शन के आवेदनों का जल्द निस्तारण करने और लापरवाही पर कर्मचारियों को नोटिस जारी करने को कहा। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि फाल्ट होने पर केवल प्रभावित क्षेत्र की ही बिजली काटी जाए। कांशीराम कॉलोनी में लोड समस्या के समाधान के लिए नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने को कहा गया।

पेयजल और अन्य व्यवस्थाओं पर सख्ती
जल संस्थान को पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि आगे शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। तालबेहट क्षेत्र में अवैध कटान की शिकायत पर जांच के आदेश दिए गए हैं।
स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब और 50 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण का रास्ता साफ होने की जानकारी भी दी गई।

रोजगार और खेल गतिविधियों पर जोर
युवा कल्याण, सेवायोजन और क्रीड़ा विभाग की समीक्षा में रोजगार मेले आयोजित कराने और युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिताएं बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले की 86 योजनाओं में से 72 को ‘ए’ ग्रेड मिला है, जिस पर प्रभारी मंत्री ने प्रशासन के कार्यों की सराहना की।
पाली-बरेली बस सेवा की उठी मांग



जनप्रतिनिधियों ने पाली से बरेली तक बस सेवा शुरू कराने की मांग रखी, ताकि पान व्यापार को बढ़ावा मिल सके। प्रभारी मंत्री ने इस विषय पर शासन स्तर पर विचार कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया।







खुदी सड़कों की समय सीमा में मरम्मत के निर्देश



नमामि गंगे परियोजना के तहत खुदी सड़कों की मरम्मत में देरी का मुद्दा उठने पर प्रभारी मंत्री ने जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पहले खुदी सड़कों को दुरुस्त कराया जाए, उसके बाद ही अन्य स्थानों पर कार्य शुरू किया जाए।
बैठक में श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed