{"_id":"69d3ffb9d36471092a0abc44","slug":"father-in-law-and-daughter-in-law-committed-suicide-in-a-land-dispute-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-154336-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: जमीन बेचने के विवाद में ससुर-बहू ने दी थी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: जमीन बेचने के विवाद में ससुर-बहू ने दी थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप
रविवार को फंदे पर लटका मिला था ससुर का शव, कुएं में मिली थी बहू की लाश
पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को घरेलू विवाद में आत्महत्या मानकर चल रही है
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। ससुर और बहू की मौत के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। दोनों के आत्महत्या को लेकर ग्रामीणों का कहना है कि जमीन बेचने को लेकर घर में विवाद में चल रहा था। ससुर अपनी जमीन बेचना चाह रहा था, जिसका बहू विरोध कर रही थी। पुलिस भी घटना को प्रथम दृष्टया घरेलू विवाद में आत्महत्या मानकर चल रही है।
थाना जाखलौन अंतर्गत ग्राम मनगुवा निवासी रामचरन सहरिया का शव रविवार की सुबह खेत पर लगे पेड़ पर तौलिया के फंदे पर लटका मिला था। जबकि दो दिन से लापता चल रही उसकी बहू जशोदा का शव गांव से कुएं में मिला था। घटना की वजह जमीन बेचने का विवाद बताई जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि रामचरन अपनी करीब दो एकड़ जमीन को बेचना चाहता था, जिसका उसकी बहू विरोध करती थी। इसी बात को लेकर पिछले एक सप्ताह से घर में विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शुक्रवार की सुबह जशोदा घर से चली गई थी और उसका शव रविवार की सुबह कुएं में उतराता मिला था। रामचरन का शव रविवार की सुबह फंदे पर लटका मिला था।
सोमवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। सूत्रों के मुताबिक जशोदा की मौत पानी में डूबने से और रामचरन की मौत फंदे पर लटकने से हुई है। जखौरा पुलिस दोनों के आत्महत्या करने के कारणों की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है। सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच गहनता के साथ की जा रही है। जांच के बाद जो तथ्य होंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- --
मां के वियोग में बिलख रहे बच्चे, पति भी गुमसुम
जशोदा की मौत के बाद उसके चारों बच्चे मां के वियोग में रो रहे हैं। रिश्तेदार व गांव की अन्य महिलाएं बच्चों को संभाल रही हैं और उनको दिलासा दे रही हैं। वहीं पति शेरसिंह उर्फ शेरा भी पत्नी और पिता की मौत के दुख में सुध खो चुका है और एक जगह गुमसुम सा बैठा रहता है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
Trending Videos