{"_id":"69cc39140f011aefcb031fcc","slug":"farmers-condition-deteriorates-due-to-excessive-alcohol-consumption-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-154016-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अत्यधिक शराब के सेवन से बिगड़ी किसान की हालत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अत्यधिक शराब के सेवन से बिगड़ी किसान की हालत, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
छोटा भाई बोला- फसल के नुकसान और कर्ज को लेकर थे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। अत्यधिक शराब के सेवन से 35 वर्षीय नौनीराम निवासी ग्राम बम्हौरीकलां थाना मड़ावरा की सोमवार की रात को हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। परिजन उसे सीएचसी मड़ावरा ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई ने बताया कि ओलावृष्टि से खराब फसल और लाखाें का कर्ज को लेकर भाई परेशान चल रहा था।
मृतक के छोटे भाई प्रताप ने बताया कि उसका भाई नौनीराम अपनी एक एकड़ की जमीन में गेहूं की फसल बोए हुए था। इसके साथ 5-6 एकड़ भूमि ठेके पर लिए था जिसमें गेहूं बोए था। फसल के लिए उसने 4-5 लाख रुपये का कर्ज भी लिया था। खेत में गेहूं की फसल तैयार खड़ी थी कि कुछ दिन पूर्व अतिवृष्टि और ओलावृष्टि से फसल खराब हो गई थी। इसको लेकर उसका भाई काफी परेशान चल रहा था। सोमवार को नौनीराम खेत पर फसल देखकर घर लौटा था। इस दौरान उसने अत्यधिक शराब पी। परिजनों के शराब पीने से रोकने पर वह बार-बार दोहराता रहा कि उसे मरना है उसकी फसल खराब हो गई है।
इस दौरान रात को उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी मड़ावरा पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। छोटे भाई प्रताप ने ओलावृष्टि से फसल खराब होने और कर्ज के सदमें में अत्यधिक शराब पीने से हालत बिगड़ जाने के कारण मौत होने की बात कही। थाना मड़ावरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा।
Trending Videos