सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farmers will get 50% subsidy on construction of community threshing floor

Lalitpur News: किसानों को सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर के निर्माण पर मिलेगा 50 फीसदी अनुदान

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers will get 50% subsidy on construction of community threshing floor
विज्ञापन
कृषि विभाग ने मांगे आवेदन, विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिले में इस बार कृषि विभाग को दो थ्रेसिंग फ्लोर का लक्ष्य मिला है। इसके लिए बुकिंग शुरू कर दी गई है। किसानों को सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर के निर्माण पर 50 फीसदी अनुदान दिया जाएगा।
किसानों को फसल की कटाई कर थ्रेसिंग करने के बाद उपज को सुरक्षित व व्यवस्थित रूप से संभालने में आसानी हो, इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से पक्का सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर निर्माण योजना शुरू की गई है। इसके तहत किसानों को पक्के थ्रेसिंग फ्लोर पर 50 फीसदी तक अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी पद्धति से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से किया जाएगा। थ्रेसिंग फ्लोर के निर्माण के लिए किसान कृषि दर्शन-2 पोर्टल पर अनिवार्य रूप से ऑनलाइन बुकिंग कर सकेंगे। बुकिंग पांच फरवरी से शुरू भी हो गई है, जो 13 फरवरी तक चलेगी। एक किसान केवल एक थ्रेसिंग फ्लोर का लाभ ले सकेंगे। कृषि विभाग में पंजीकृत किसान ही आवेदन कर सकते हैं।
उपकृषि निदेशक यशराज सिंह ने बताया कि एफपीओ के माध्यम से सामुदायिक थ्रेसिंग फ्लोर की बुकिंग करने के लिए 10 किसानों का समूह होना अनिर्वाय होगा। इसके निर्माण में कुल लागत का 50 फीसदी या अधिकतम 85 हजार रुपये का अनुदान ही मिलेगा। फ्लोर बीस मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा आयताकार या आठ मीटर त्रित्या के गोलाकार आकार का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed