{"_id":"69c96fb0d248c239f50fcc87","slug":"fight-at-petrol-pump-video-goes-viral-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-153914-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: पेट्रोल पंप पर मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: पेट्रोल पंप पर मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल
विज्ञापन
विज्ञापन
डीजल लेने के लिए लगी कतार को तोड़ने को बताया जा रहा है विवाद का कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। डीजल लेने के लिए पेट्रोल पंप पर दो लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई। ईंधन लेने के लिए लगी कतार को तोड़ना विवाद होने का कारण बताया जा रहा है। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कोतवाली सदर के ग्राम रजवारा स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल लेने के लिए लोग लाइन में खड़े थे। तभी एक युवक लाइन तोड़कर आगे चला गया। इस बात से लाइन में खड़ा दूसरा व्यक्ति भड़क गया और दोनों के बीच बहस होने लगी। इस दौरान मारपीट होने लगी। पेट्रोल पंप पर खड़े कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया तो वहीं खड़े कुछ लोग तमाशबीन बने रहे। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनुराग अवस्थी ने बताया कि घटना को लेकर कोई शिकायती पत्र नहीं मिला है। शिकायती पत्र मिलने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
Trending Videos