{"_id":"698792041bbf7583ee02d0d7","slug":"get-the-problems-of-the-complainants-resolved-on-priority-dm-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-151231-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से कराएं निस्तारित : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से कराएं निस्तारित : डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
पांच तहसीलों में 202 प्रार्थना पत्रों में 30 का ही हो सका निस्तारण
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-तालबेहट। जनपद की पांच तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 202 फरियादियों में 30 की समस्याओं का अफसरों ने निराकरण कराया। तालबेहट तहसील सभागार में फरियादियों की समस्याएं सुनते हुए डीएम सत्यप्रकाश ने अधीनस्थ अधिकारियों को जल्द से जल्द समस्या निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्याय की आस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को अधिकारी प्राथमिकता से निस्तारित कराएं।
संपूर्ण समाधान दिवस में जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने दूरदराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और मौके पर कई शिकायतों का निस्तारण भी कराया। उन्होंने कहा कि फरियादी न्याय की आस लेकर हमारे पास आते हैं। ऐसे में उनकी समस्या के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने एक-एक कर शिकायतकर्ताओं को अपने पास बुलाया और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। पूर्व सभासद दिलीप पाठक ने नगर में सड़कों पर धूम रहे आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने व राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में खेल मैदान बनवाने की मांग की है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मोहम्मद मुश्ताक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद, डीसी मनरेगा रमेश कुमार यादव, उप जिलाधिकारी तालबेहट अभिजीत सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। मड़ावरा तहसील में अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव, सदर तहसील में मनीष कुमार, पाली में निशांत कुमार, महरौनी में रजनीश वाजपेयी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।
जिले तहसील दिवस पर आईं ये समस्याएं
तहसील समस्याएं - निस्ताररित
तालबेहट - 123 - 19
ललितपुर- 27 - 03
महरौनी - 21 - 02
मड़ावरा - 21 - 05
पाली - 10 - 01
0000000000
मार्ग मरम्मत की मांग
तालबेहट। भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष कीरत सिंह ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर तेरई फाटक से देवा माता मंदिर तक पक्की सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने बताया कि प्रतिदिन यहां भारी संख्या में लोग दर्शन के लिए आते हैं। सडक खराब होने के कारण दर्शनार्थियों को भारी परेशानी होती है। वहीं, नगवास निवासी राजपाल सिंह ने भी शिकायती पत्र देकर तालबेहट से जखौरा तक की गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है।
Trending Videos