{"_id":"698a2cd7c1cd84fc45014278","slug":"horse-rider-injured-in-car-collision-dies-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-151332-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कार की टक्कर से घायल घुड़सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कार की टक्कर से घायल घुड़सवार की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
छह फरवरी को शादी कार्यक्रम में जाते समय हुए हादसे में मौके पर हो गई थी घोड़े की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शादी कार्यक्रम में घोड़ा लेकर जा रहे कोतवाली सदर के ग्राम गनगौरा निवासी 27 वर्षीय रवि को 6 फरवरी की रात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे घोड़े की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घुड़सवार रवि गंभीर रूप से घायल हो गया था। रविवार की रात इलाज के लिए ग्वालियर से भोपाल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
मृतक के चचेरे भाई मंगल ने बताया कि रवि सेन शादी विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में बुकिंग पर घोड़ा लेकर जाता था। 6 फरवरी की रात ग्राम पटपुरा में आयोजित शादी कार्यक्रम में दूल्हे को बैठने के लिए वह अपने घोड़े पर बैठकर जा रहा था। अभी वह पटपुरा के पास ही पहुंचा था कि तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। घायल रवि को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया था। यहां से झांसी रेफर कर दिया गया था। झांसी से परिजन उसे ग्वालियर ले गए लेकिन हालत में सुधार न होने पर रविवार की रात भोपाल ले जा रहे थे। रास्ते में रवि की हालत ज्यादा बिगड़ गई।
परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई-एक बहन में बड़ा था और उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाली सदर अनुराग अवस्थी ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर पूर्व में ही अज्ञात चार पहिया वाहन के चालक पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है। घटना की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Trending Videos