{"_id":"6a764129af75a8a2240c7589","slug":"how-will-359-lakh-animals-be-vaccinated-in-a-month-questions-raised-over-the-target-lalitpur-news-c-131-ltp1001-160903-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एक माह में 3.59 लाख पशुओं का कैसे होगा टीकाकरण, लक्ष्य पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एक माह में 3.59 लाख पशुओं का कैसे होगा टीकाकरण, लक्ष्य पर उठे सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। जिले में पशुओं को गलाघोटू, खुरपका-मुंहपका और लंगड़े बुखार जैसी संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। विभाग ने 4.78 लाख पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है, लेकिन अब तक महज 1.19 लाख पशुओं के टीकाकरण का दावा किया जा रहा है। ऐसे में आठ सितंबर तक शेष 3.59 लाख पशुओं का टीकाकरण पूरा करने को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
जिले में छह विकासखंडों में टीकाकरण अभियान संचालित किया जा रहा है। हालांकि, मड़ावरा क्षेत्र के कई गांवों के पशुपालकों का कहना है कि अब तक उनके यहां टीकाकरण टीम नहीं पहुंची है। इससे बरसात के मौसम में पशुओं में संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।
रनगांव प्रतिनिधि के अनुसार मड़ावरा कस्बे सहित लिधौरा, गंगचारी, सिरोंन, हिलगन, बम्होरी समेत आसपास के कई गांवों में अभी तक टीकाकरण नहीं हो सका है। पशुपालकों का कहना है कि वे लंबे समय से विभागीय टीम का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी ने गांव पहुंचकर पशुओं को टीके नहीं लगाए। समय पर टीकाकरण नहीं होने से पशुओं के बीमार पड़ने की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
उधर, विभागीय अधिकारी निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने का दावा कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष अपेक्षाकृत कम बारिश होने से पशुओं में संक्रामक बीमारी फैलने की कोई सूचना नहीं मिली है। इसके बावजूद सभी टीमों को अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आठ सितंबर तक लक्ष्य पूरा किया जा सके।
फैक्ट फाइल
जिले में कुल पशु : 4,78,900
अब तक टीकाकरण : 1,19,050
शेष लक्ष्य : 3,59,850
अभियान की अंतिम तिथि : 8 सितंबर
विकासखंड : 6
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
फोटो-29
हर साल बरसात से पहले पशुओं का टीकाकरण हो जाता था लेकिन इस साल अभी तक गांव में टीकाकरण नहीं हो सका पशुओं को बीमारी से बचाने के लिए जल्द टीकाकरण की व्यवस्था होनी चाहिए।-सुरेंद्र, पशुपालक गांव लिधौरा
000000000000
फोटो-30
कई बार टीकाकरण को लेकर पशुचिकित्सक से जानकारी ली लेकिन अब तक गांव में पशुओं का टीकाकरण नहीं हो सका है। बारिश होने लगी है यदि समय रहते पशुओं का टीकाकरण नहीं हो सका तो उनमें बीमारी की संभावना प्रबल हो जाएगी।
-नन्हें भाई,गगांव लिधौरा
00000000000
फोटो-31
टीकाकरण अभियान के बारे में जानकारी तो मिली थी लेकिन अबतक हमारे गांव में पशुओं का टीकाकरण नहीं हो सका और न हीं अभी तक कोई टीम गांव में आई है।
-रामप्रसाद कुशवाहा, गांव सिरोंन
0000000000
जखौरा ब्लॉक क्षेत्र में करीब 78900 के सापेक्ष 24 हजार से अधिक पशुओं का टीकाकरण हो गया है, शेष गांवों में टीकाकरण तेजी से करने के टीम को निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. प्रियंका पांडेय, पशु चिकित्साधिकारी ब्लॉक जखौरा
0000000000
जनपद में पशुओं का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। सभी पशु चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि निर्धारित समयावधि में लक्ष्य को पूरा करना है। यदि किसी ब्लॉक क्षेत्र से कोई शिकायत मिलती है तो जांच करवाई जाएगी। कोशिश है कि आठ सितंबर तक लक्ष्य पूरा कर लिया जाए।-
डॉ. भगवान सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी