{"_id":"6a7749d9a16af3a37a0d0cad","slug":"lalitpur-two-bodies-found-at-separate-locations-on-the-railway-track-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों पर मिले दो शव, पुलिस पहचान में जुटी, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों पर मिले दो शव, पुलिस पहचान में जुटी, ट्रेन की चपेट में आने की आशंका
Sat, 08 Aug 2026 08:59 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:59 PM IST
सार
एक शव ग्राम ऐरा के पास और दूसरा शव ग्राम मैंगुवा के समीप पटरियों पर पड़ा था। दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई बताई जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना जाखलौन क्षेत्र से गुजरने वाली रेलवे लाइन पर शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर दो अज्ञात लोगों के शव पड़े मिले। एक शव ग्राम ऐरा के पास और दूसरा शव ग्राम मैंगुवा के समीप पटरियों पर पड़ा था। दोनों की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई बतायी जाती है। जाखलौन पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की और शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
ग्राम रेरा के पास मिला
शनिवार सुबह जाखलौन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाखलौन से ललितपुर की ओर डाउन रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1022/32-34 के मध्य ग्राम ऐरा के पास 50 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। मृतक नीला लोअर व मटमैले रंग की सैंडो बनियान जिस पर लाल, नीली व सफेद रंग की लाईन है पहने हुआ था। सूचना मिलने पर जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंची और शव के कपड़ों की तलाशी ली तो उसके पास से पहचान संबंधी कुछ वस्तु बरामद नहीं हुई। अनुमान है कि रात के समय उक्त व्यक्ति किसी ट्रेन से नीचे गिर गया और ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम मैकुआ के पास मिला
वहीं दूसरा शव जाखलौन से धौरा की ओर अप रेलवे लाइन पर खंभा नंबर 1019/ 21-23 के मध्य ग्राम मैकुआ के पास पटरी पर पड़ा मिला। मृतक की उम्र करीब 30 वर्षीय थी और वह काली टीशर्ट व काला पैंट पहने था। जेब से एक पुराना कार्ड मिला, जिस पर निरंजन धर्म कटा स्टेशन रोड जाखलौन लिखा है। अनुमान है कि रेल पटरी क्रॉस करते समय वह किसी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना जाखलौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की। पुलिस दोनों शवों की शिनाख्त करने के प्रयास में जुट गई है। थानाध्यक्ष जाखलौन रामप्रकाश ने बताया कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। अनुमान है कि दोनों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है।
विज्ञापन
हाथ पर गुदे नाम से पहचान होने की संभावना
ग्राम मैंगुआ के पास रेल पटरी पर मिले अज्ञात युवक के हाथ पर देवेंद्र एन नाम गुदा हुआ है। पुलिस के मुताबिक उक्त नाम से उसकी शिनाख्त जल्द होने की संभावना है। पुलिस आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से जानकारी प्राप्त कर पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है।