सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Passenger sitting at the gate of a moving train falls onto the tracks

Lalitpur: रेलवे ट्रैक पर गिरा यात्री, ऊपर से गुजर गई ट्रेन की 13 बोगीयां, फिर भी बच गई जान; वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Thu, 11 Jun 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार

यात्री ट्रेन के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। अचानक वह गिर गया। रेलवे ट्रैक पर गिरने के बाद ट्रेन की करीब 13 बोगीयां उसके ऊपर से गुजर गई। किस्मत के चलते उसकी जान बच गई।

Lalitpur: Passenger sitting at the gate of a moving train falls onto the tracks
रेलवे ट्रक पर डले घायल यात्री को उठाते जीआरपी और आरपीएफ कर्मी। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार

ललितपुर रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टल गया। चलती ट्रेन में गेट पर बैठा एक यात्री गिर गया। वह रेलवे ट्रैक पर डला रहा और उसके ऊपर से ट्रेन निकलती रही। इस दौरान यह दृश्य देख अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद आरपीएफ कर्मी भागे। लेकिन किस्मत के चलते यात्री की जान बाल बाल बच गई।


बुधवार दोपहर प्लेटफार्म नंबर तीन पर गाड़ी संख्या 11077 झेलम एक्सप्रेस आई। यहां से ट्रेन झांसी की ओर रवाना हो रही थी। इसी दौरान मध्य प्रदेश के जनपद शिवपुरी के खनियाधाना के ग्राम भगवातपुरा निवासी 40 वर्षीय दातार सिंह यादव स्लीपर कोच एस-6 के गेट पर बैठकर यात्रा कर रहा था। बोगी में ज्यादा भीड़ के कारण दातार सिंह यादव अचानक ट्रेन से गिरकर प्लेटफार्म से सीधे ट्रेन के नीचे आ गए और ट्रेन की करीब 13 बोगी उसके ऊपर से गुजर गई। इस घटना में दातार घायल हो गया। आरपीएफ और जीआरपी ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायल दातार ने बताया कि वह भोपाल से लौट रहा था ट्रेन में भीड़ अधिक होने के कारण गेट पर बैठा था। थाना जीआरपी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में युवक मामूली घायल हुआ था। जिसे मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
विज्ञापन


ललितपुर स्टेशन पर ट्रेन से यात्री के गिरने के दौरान का वायरल वीडियो....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed