सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur: Youth dies after falling into a well; accident occurred while watering cows.

Lalitpur: कुएं में गिरने से युवक की मौत, गायों को पानी पिलाते समय हुआ हादसे का शिकार

संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Published by: दीपक महाजन Updated Wed, 10 Jun 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
सार

युवक दोपहर में गायों को पानी पिला रहा था। इसी दौरान जानवरों के आपस में झगड़ने पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पास में स्थित खेत पर बने कुएं में जा गिरा। 

 

Lalitpur: Youth dies after falling into a well; accident occurred while watering cows.
कुएं में गिरने से युवक की मौत। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिजरौठा के मजरा पठा में बुधवार एक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत कुएं में गिरने से हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के बाद पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।


ग्राम बिजरौठा मजरा पठा निवासी अशोक अहिरवार के दो पुत्र है। अशोक अपनी पत्नी सहित जालंधर पंजाब मजदूरी करने गया है। बुधवार को उसका बड़ा पुत्र नीरज दोपहर में गायों को पानी पिला रहा था। इसी दौरान जानवरों के आपस में झगड़ने पर अचानक नीरज का संतुलन बिगड़ गया और वह पास में स्थित खेत पर बने कुएं में जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया और उसे कुए से बाहर निकाल कर तत्काल सीएचसी तालबेहट लाए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिवार में शोक छा गया। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। जानकारी के बाद उपजिलाधिकारी भूपेंद्र सिंह ने लेखपाल को मौके पर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तैरना आता तो शायद बच जाती जान
नीरज की मौत के बाद अब गांव एवं परिजनों का एक ही कहना है कि यदि नीरज को तैरना आता तो शायद उसकी जान बच जाती। इस हादसें के बाद सबसे बुरी हालत नीरज की दादी की है। अपने की मौत की जानकारी के बाद वह कई बार बेसुध हो गई। जिसे लोगों ने ढाढस बधाया।
विज्ञापन



पिता के आने पर होगा अंतिम संस्कार
मृतक नीरज के पिता अशोक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं बताई जा रही है। वह अपनी पत्नी के साथ मजदूरी करने बाहर गया है। घर पर उसके माता पिता रहते है। जिनके पास उसके दोनों बच्चें रहते थे। अशोक के बाहर होने के कारण मृतक नीरज का अंतिम संस्कार पिता अशोक के आने पर बृहस्पतिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed