{"_id":"698a30bea255b3433409bbd8","slug":"officials-answered-childrens-questions-at-the-career-guidance-fair-lalitpur-news-c-131-1-ltp1020-151345-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कॅरिअर गाइडेंस मेले में बच्चों के सवालों के अधिकारियों ने दिए जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कॅरिअर गाइडेंस मेले में बच्चों के सवालों के अधिकारियों ने दिए जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सत्र 2025-26 के जनपद स्तरीय कॅरिअर गाइडेंस मेला, वार्षिक खेल उत्सव एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन सोमवार को पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हुआ। इसमें जनपदीय वार्षिक 2025-26 की पंच साप्ताहिक पत्रिका का विमोचन किया।
अपर जिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके सवालों का जवाब दिया। उन्होंने जीवन में आगे बढ़ने के लिए योग्य मार्ग दिखाते हुए, कठिनाइयों को कैसे दूर करें इसकी सलाह दी। उन्होंने समय के सदुपयोग करने के बारे में जानकारी दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने पंख पोर्टल के बारे में सभी को विस्तृत जानकारियां दी। जनपदीय अवसर पर विभिन्न विभागों जैसे जिला सेवायोजन कार्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, जिला उद्योग केंद्र जिला आपूर्ति के विभिन्न संस्थान एवं राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्य नोडल शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के कॅरिअर स्टाल लगाए गए। इस दौरान पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज सुरेंद्र कुमार, आरके सिंह, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या अंजना वर्मा, सुनील पाठक, श्रीदत्त नाथ, अमित शुक्ला, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे।
Trending Videos