सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Party worker made serious allegations against Gauna Mandal President

Lalitpur News: पार्टी कार्यकर्ता ने गौना मंडल अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Party worker made serious allegations against Gauna Mandal President
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सौजना। विकासखंड महरौनी अंतर्गत जगारा के वीर सिंह यादव ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत को शिकायती पत्र भेजा। इसमें मंडल अध्यक्ष गौना पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिलाध्यक्ष से मंडल अध्यक्ष को हटाने की मांग की है।
पत्र में बताया कि बूथ संख्या 168 का वह निवासी है। यह ग्राम गौना (कुसमाड़) मंडल अंतर्गत आता है। 30 वर्ष से मेरे पिताजी पार्टी के कई पदों पर रहे हैं। वह लगातार तीन बार से बूथ अध्यक्ष रहा और पिताजी मंडल सौजना में मंडल उपाध्यक्ष रहे। वह निवर्तमान मंडल कोषाध्यक्ष व वर्तमान में कार्य समिति सदस्य है। आरोप लगाया कि 2024 से जब से इस मंडल का गठन हुआ है, मंडल अध्यक्ष हिटलर की तरह कार्य करते हैं। पुलिस से सांठगांठ कर पार्टी कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में गौना मंडल अध्यक्ष। शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं। यह व्यक्ति किसी की जमीन पर कब्जा करना चाहता था। मैंने सहयोग करने से मना कर दिया। इसलिए यह सब कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed